राजस्थान में पुजारी की हत्या के मामले में पूर्व मंत्री वर्मा बोले- आरोपियों को फांसी पर लटकाना चाहिए

Sajjan Verma

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| हाल ही में यूपी (UP) के हाथरस (Hathras) में हुई वारदात के बाद जमकर सियासत (Politics) हुई थी। अब राजस्थान (Rajasthan) में एक पुजारी (Pujari) को जिंदा जला दिया गया है। इसके बाद एक बार फिर से सियासत शुरू हो गई है। अब बीजेपी कांग्रेस पार्टी (BJP Congress Party) पर सवाल खड़े कर रही है। बीजेपी का कहना है कि, ‘राजस्थान की वारदात के बाद कांग्रेस नेता मौन क्यों हैं?’ इस पर कमलनाथ सरकार (Kamal Nath Government) में मंत्री रहे सज्जन सिंह वर्मा (Sajjan Singh Verma) ने कहा कि, ‘हर घटना का प्रतिकार होना चाहिए, और राजस्थान में हुई वारदात पर तो आरोपियों को फांसी पर लटकाना चाहिए।’

दरअसल पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई वारदात के बाद जमकर सियासत हुई थी ,कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जा रहे थे, जिसपर काफी हंगामा भी हुआ था। अब जब राजस्थान में पुजारी की हत्या का मामला आया है। तो बीजेपी सवाल खड़े करने से पीछे नहीं हट रही है। बीजेपी का कहना है कि, हाथरस केस पर कांग्रेस राजनीति कर रही थी, लेकिन राजस्थान में हुई वारदात पर कोई बात नहीं कर रहा है।’

इस मामले में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि, ‘हर घटना का प्रतिकार होना चाहिए। यूपी में भी दो संतों को पीट-पीटकर मारा गया था। कांग्रेस राजस्थान के मामले में चुप नहीं है। ऐसी घटनाओं में तो दोषियों को फांसी पर लटकाना चाहिए। ‘पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि, ‘कांग्रेस कहां चुप हैं। हमारे कांग्रेस के लोग बोल रहे हैं। जब यूपी में दो पुजारियों को पीट-पीटकर मार डाला गया था, सब लोगों ने मारते हुए देखा। उस समय किसी की आवाज नहीं निकली। हम तो बोल रहे हैं, कि हर घटना का प्रतिकार होना चाहिए। हर वारदात के दोषी को सजा मिलना चाहिए, और इस तरह की वारदातों में तो फांसी पर लटकाया जाना चाहिए।’

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews