पूर्व विधायक ममता मीणा ने दिया पार्टी से इस्तीफा, दंडवत प्रणाम कर बीजेपी को कहा अलविदा

पूर्व विधायक ममता मीणा ने दिया पार्टी से इस्तीफा, दंडवत प्रणाम कर बीजेपी को कहा अलविदा

BHOPAL  NEWS : गुना की चाचौड़ा विधानसभा सीट पर बीजेपी से प्रियंका मीना के प्रत्याशी घोषित होने के बाद पूर्व विधायक और बीजेपी नेता ममता मीणा का अपनी ही पार्टी से मोहभंग हो गया है।  बीजेपी से नाराज चल रहीं ममता मीणा ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय के बाहर दंडवत होकर बीजेपी को अलविदा कह दिया।

[dgv_vimeo_video id=”866037442″]

प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी को अपना इस्तीफ़ा सौपा

ममता मीणा ने पार्टी प्रदेश दफ्तर पहुंचकर में पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी को अपना इस्तीफ़ा सौपा, इस दौरान ममता मीना ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए इशारों-इशारों मे पार्टी पर टिकट बेचने के आरोप लगाए।  ममता का कहना है की पार्टी ने दूध में मक्खी की तरह निकाल कर फेंक दिया, ऊपर से आए हुए नेता को टिकट दे दिया गया कौन से सर्वे में नाम आया समझ से परे है, ममता कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर अपनी आगे की राजनितिक पारी तय करेंगी साथ ही उन्होंने चाचौड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ने की बात कही, वही बीजेपी प्रदेश महामंत्री का ममता का इस्तीफ़ा पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को भेज दिया गया है।

लगाए आरोप 

प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी को ममता मीणा ने अपना इस्तीफा सौंपने के बाद बाहर आते ही पार्टी कार्यालय के सामने दंडवत होकर प्रणाम किया,इस्तीफा देने के बाद ममता मीना ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाये, इशारों-इशारों मे ममता ने पार्टी पर टिकट बेचने के आरोप लगाए और कहा कि ऊपर से आए हुए नेता को टिकट दे दिया गया, कौन से सर्वे में नाम आया समझ से परे, मैंने कहा था मुझे नहीं देना पार्टी के पुराने कार्यकर्ता को दे दे लेकिन नहीं सुनी गई, मैंने आधा जीवन पार्टी को मजबूत करने मे समर्पित किया, ममता ने कहा की बुधवार को वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगी, ममता ने फैसला किया है कि वह चाचौड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ेगी, पूरे प्रदेश में भी घूमूंगी और प्रचार करूंगी, ममता ने कहा की- कि  मुझे जन आशीर्वाद में नहीं बुलाया गया, मंडल की बैठक में नहीं बुलाया गया, मेरे कहीं तस्वीर भी नहीं लगाई, मुझे दूध में मक्खी की तरह निकाल कर फेंक दिया गया

 ममता मीणा – पूर्व विधायक बीजेपी

[dgv_vimeo_video id=”866035594″]

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews