एमसीयू के पूर्व कुलपति कुठियाला जल्द हो सकते हैं गिरफ्तार, वारंट जारी

Former-Vice-Chancellor-may-be-arrested-soon

भाेपाल।

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रिय पत्रकारिता एवं संचार विवि, भोपाल के पूर्व कुलपति प्रो.ब्रजकिशोर कुठियाला की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। अब अदालत ने EOW की ओर से बुधवार को पेश किए गए आवेदन को स्वीकार करते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी करने के आदेश दिए हैं। जिससे पूर्व कुलपति कुठियाला को किसी भी समय गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सकता है। 

आर्थिक अनियमितताओं के मामले में एमसीयू के पूर्व कुलपति ब्रजकिशोर कुठियाला फरार चल रहे हैं। इसीलिए राजधानी की एक अदालत ने कुठियाला का गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व कुलपति कुठियाला के खिलाफ 409, 420, 120बी, सहित अन्य अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने ईओडब्ल्यू के आवेदन पर कुठियाला की गिरफ्तारी का वारंट जारी कर 13 जुलाई तक पेश करने के आदेश दिए

हैं। 

आपको बता दें कि बीते दिनों ईओडब्ल्यू टीम ने राजधनी भोपाल स्थित कार्यालय, आवास एवं दिल्ली, चंडीगढ़। हरियाणा के पतों पर जाकर कुठियाला को पकड़ने की कोशिश की गई थी लेकिन वे इस दौरान कहीं नहीं मिले। बताया कि पूर्व कुलपति कुठियाला जानबूझकर उनके खिलाफ हो रही कार्यवाही की अवहेलना कर रहा हैं।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews