क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी कर रहे बदमाश चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे, जयपुर से किया गिरफ्तार

arrest

Bhopal Crime News: भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान से ठगी करने वाले तीन आरोपितों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक यह लोग क्रेडिट कार्ड के कैशबैक प्वाइंट रिडीम करने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे थे। इनके पास से लैपटॉप और 9 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं और फरार चल रहे अन्य आरोपितों की तलाश भी की जा रही है।

राकेश कुमार नामक शख्स की ओर से 28 अक्टूबर को साइबर क्राइम ब्रांच को यह शिकायत की गई थी कि उनके पास एचडीएफसी बैंक के नाम से क्रेडिट कार्ड की कैशबैक प्वाइंट रिडीम करने का एक मैसेज आया था जिसमें लिंक दी गई थी। लिंक को क्लिक करने पर एक पेज खुला हुआ दिखा जिसमें बैंक का मोनो लगा हुआ था। उन्होंने क्रेडिट कार्ड और सीवीवी नंबर एंटर किया तो 2 बार में 1 लाख 35 हजार कट गए।

शिकायत मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए जाल सांसों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया था। टेक्निकल जांच पड़ताल के बाद यह सामने आया कि 3 जालसाज राजस्थान के जयपुर में है जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त किए गए मोबाइल और लैपटॉप भी बरामद हुए हैं।

यह लोग कैशबैक प्वाइंट्स रिडीम करने के नाम पर मैसेज किया करते थे। कोई आज्ञा का लिंक खोल देता था तो डिटेल एंटर होने के बाद यह पैसा अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया करते थे और एटीएम से निकाल लेते थे। जो लिंक यह लोग उपभोक्ता को सेंड करते हैं उसे पूरी तरह से एक्सेस किया जाता है ताकि ठगी की जा सके।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews