पुलवामा शहीद के बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाएगा एमपी का यह स्कूल

Free-education-to-the-children-of-the-families-of-Pulwama-incident

कटनी। वंदना तिवारी।

पुलवामा आतंकि हमले में सीआरपीएफ जवानों को शहीद होने के बाद अब देश के विभिन्न संस्थान उनके परिवार की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बॉलिवुड स्टार से लेकर आम नागरिक भी इस शहीदों के परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। प्रदेश के कटनी जिले में भी एक स्कूल और कॉलेज प्रबंधन ने शहीदों के परिवार की मदद करने का बड़ा फैसला किया है। पांच शहीदों के परिवार के बच्चों की स्कूल से लेकर कॉलेज तक की शिक्षा का खर्च उठाएगा। 

कटनी जिले के सायना इंटरनेशनल स्कूल और कॉलेज ने इस संबंध में प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र भी लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि पुलवामा में हुआ आतंकी हमले से हम सब गहके सदमें में हैं। स्कूल के मालिक पूर्व कैबिनट मंत्री और वर्तमान विधायक संजय पाठक शहीद जवानों के परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने अपने स्कूल में शहीदों के पांच परिवार के बच्चों की स्कूल से लेकर कॉलेज तक की शिक्षा उनके स्कूल में करवाने का फैसला लिया है। 

गौरतलब है कि हाल ही में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के एक काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें इस अर्धसैनिक बल के कम से कम 40 जवान शहीद हो गए थे और कई घायल हुए थे। यह हमला पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर ने किया था।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews