स्पा सेंटर में युवती का हंगामा, नौकरी के पहले ही दिन ग्राहक के पास भेजा, शोर मचाकर भागी

स्पा सेंटर में युवती का हंगामा, नौकरी के पहले ही दिन ग्राहक के पास भेजा, शोर मचाकर भागी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| राजधानी भोपाल (Bhopal) में स्पा सेंटर (Spa Center) की आड़ में चोरी छुपे चल रहे देह व्यापर का लगातार खुलासा हो रहा है| अब नया मामला कोलार इलाके के गुरुकृपा टॉवर में चल रहे ईडन स्पा सेंटर का है, जहाँ एक युवती को नौकरी (Job) के नाम पर चेचाड़ की गई| युवती को ग्राहक के कमरे में भेजा गया, लेकिन लड़की ने शोर मचाकर हंगामा कर दिया| पुलिस ने युवती की शिकायत पर छेड़खानी का मामला दर्ज किया है।

कोलार पुलिस (Kolar police) के अनुसार युवती को स्पा में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर रखा गया था। शुक्रवार को युवती की नौकरी का पहला दिन था, स्पा सेंटर में मदन त्रिपाठी नाम का एक युवक मसाज कराने पहुंचा। । शाम करीब 6:30 बजे स्पा की मालकिन ने उससे कहा, कस्टमर आया हुआ है। वह कमरे में जाकर टॉवेल आदि रख दें। युवती कमरे में टॉवेल रखने गई, तो कस्टमर मदन त्रिपाठी ने अंदर से कुंडी लगा दी और छेड़छाड़ करने लगा।

मौके से निकलकर युवती ने शोर मचाया। युवती के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। युवती ने अपने परिचितों को भी बुला लिया. बाद में युवती ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया। युवती की शिकायत पर छेड़खानी का मामला दर्ज किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews