GIS 2025: अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने की तारीफ, कहा- भारत के हृदय में आएं और इस राज्य की खूबसूरती को महसूस करें

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा हमको गर्व है कि पर्यटन में विशेष 'मध्यप्रदेश' दुनिया के दस बड़े पर्यटन डेस्टिनेशन में शामिल है। प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ ओरछा, दतिया, भोजपुर, भीमबेटका और वन्य जीवों का ईको सिस्टम पर्यटकों को आकर्षिक कर रहा है।
GIS 2025: Actor Pankaj Tripathi

GIS 2025: भोपाल में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दूसरे और अंतिम दिन आज मंगलवर को प्रसिद्द अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी शामिल हुए, वे “Departmental Summit Tourism Summit” में शामिल हुए, पंकज त्रिपाठी ने कहा मैं देश के लोगों से कहूँगा एक बार भारत के हृदय में आयें और देखें कि मध्य प्रदेश कितना खूबसूरत है यहाँ के लोग कितने खूबसूरत और अच्छे हैं

मध्य प्रदेश टूरिज्म के ब्रांड एम्बेसडर अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने भी आज ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2025 भोपाल में सहभागिता की, वे “Departmental Summit Tourism Summit” में शामिल हुए, इस समिट में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी शामिल हुए, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दोनों अतिथियों का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

सिनेमा और टूरिज्म को प्रोत्साहित करने, बुनियादी सुविधाएँ देने के लिए धन्यवाद : पंकज 

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने कार्यक्रम में मौजूद निवेशकों से कहा मैं भारत की जनता से आग्रह करूँगा कि भारत के हृदय में आइये और देखिये कितना खूबसूरत है ये प्रदेश यहाँ के लोग कितने अच्छे हैं मैंने यहाँ चार फ़िल्में की है कभी कोई परेशानी नहीं हुई, शूटिंग में कोई रोका टोकी नहीं करता, मैं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उनकी सरकार को  सिनेमा और टूरिज्म को प्रोत्साहित करने और बुनियादी सुविधाएँ देने के लिए धन्यवाद देता हूँ।

एक पर्यटक की सभी अपेक्षाओं को पूरी करने की ताकत रखता है MP: केंद्रीय मंत्री 

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा मध्य प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं एक पर्यटक की जो भी अपेक्षा हो सकती है वो मध्य प्रदेश पूरी करने की ताकत रखता है, उसे पहाड़, जंगल, नेचर से एडवेंचर तक, माउन्टेन से वाटर बॉडीज तक,  हिस्ट्री से कल्चर तक, एग्रीकल्चर से एक्वा कल्चर तक ये सारी अपेक्षाएं पूरी करने वाला एक मात्र प्रदेश है मध्य प्रदेश। उन्होंने कहा, आने वाले समय में देश की हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री और ट्रैवल एंड टूरिज्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा निवेश अगर किसी एक प्रदेश में आने की संभावना है तो वो मध्य प्रदेश है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews