Ladli Behna Yojana :1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को आज मिलेगी बड़ी सौगात, खातों में ट्रांसफर होंगे 1000-1000 रुपए, CM ने ट्वीट कर दी बधाई

ladli bahna

Chief Minister Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों के लिए आज का दिन बेहद सौगातों भरा होने वाला है। आज शनिवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में पहुंचेंगे और करीब 6 बजे सिंगल क्लिक से बहनों के खाते में करीब 1 हजार 250 करोड़ रुपये की राशि जमा करेंगे। इसके बाद बहनें रविवार से बैंक से अपने 1000-1000 रुपए निकाल कर खर्च कर सकेंगी।

कार्यक्रम से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर प्रदेश की सवा करोड़ बहनों को बधाई दी है। सीएम ने लिखा है कि मेरी बहनों, आज का दिन मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा खुशी का दिन है। मैं आज लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत एक हजार रुपए आपके खाते में डालूंगा। साथ ही सायं 6 बजे जबलपुर में आपसे प्रत्यक्ष रूप से और पूरे प्रदेश में वर्चुअल रूप से आपसे अपने दिल की बात करूंगा। आपकी खुशी, मेरा जीवन है। इस ऐतिहासिक दिन पर मैंने अपनी आदरणीय दीदी उमा भारती जी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि सबसे पहली लाड़ली बहना तो मैं ही हूं।

चुनाव से पहले सरकार का बड़ा मास्टर स्ट्रोक

खास बात ये है कि सीएम शिवराज का यह कार्यक्रम जबलपुर में ऐसे वक्त में हो रहा है जब सोमवार को प्रियंका गांधी शहर में रैली कर कांग्रेस का चुनावी शंखनाद करेंगी। चुंकी इसी साल के अंत मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है, ऐसे में इस योजना को शिवराज सरकार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। योजना के तहत प्रदेश के तकरीबन आधे महिला वोटर्स को एक हजार रुपये महीना का आर्थिक लाभ मिलेगा।वही शिवराज सरकार का दावा है कि जबलपुर और प्रदेश के लिए 10 जून की तारीख इतिहास में दर्ज हो जाएगी, जब महिला सशक्तिकरण की अब तक की सबसे बड़ी ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना’ में एक साथ प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में एक-एक हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी।

योजना का इंपेक्ट असिस्मेंट करवाया जाएगा

सीएम शिवराज ने कहा कि योजना का इंपेक्ट असिस्मेंट करवाया जाएगा। योजना के प्रभाव अध्ययन और अनुसंधान की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होंगे। योजना प्रशासनिक दक्षता और समस्त अमले के परिश्रम का उदाहरण है। प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं को प्रतिमाह लाभान्वित करने की यह पहल अन्य राज्यों के लिए भी एक दृष्टांत है। योजना की घोषणा, औपचारिक शुभारंभ, योजना के लिए पात्र बहनों को विभिन्न माध्यमों से जानकारियाँ देने से लेकर टीम मध्यप्रदेश के प्रयासों से प्रेरक वातावरण का निर्माण और राशि अंतरण तक की समस्त गतिविधियों का दस्तावेजीकरण भी किया जाए।

सीएम ने दिए ये निर्देश

प्रदेश के सभी जिलों में इस कार्यक्रम का प्रसारण होगा। सीएम ने ग्राम और वार्ड स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए गए। 10 जून के कार्यक्रम भी व्यवस्थित होना चाहिए। जहाँ आमंत्रण देने का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण नहीं हुआ हो, वहाँ घर-घर जाकर पीले चावल देकर बहनों को आमंत्रित किया जाए। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के प्रसारण की समुचित व्यवस्था की जाए। वही कलेक्टर्स ने जानकारी दी कि सभी स्थानों पर उत्साह का माहौल है। योजना के स्वीकृति-पत्रों का वितरण का कार्य व्यवस्थित रूप से हुआ है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews