श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, मैहर देवी के दर्शन के लिए रुकेंगी 28 ट्रेनें, सलकनपुर और पीतांबरा देवी धाम के लिए भी रुकेंगी

Maihar

Indian Railway: श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी है। रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर नवरात्रि पर बड़ा फैसला लिया है। मध्य प्रदेश के मंदिरों तक आसानी से पहुंचने के लिए रेलवे प्रशासन ने नजदीकी रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी के ट्रेनों को भी रुकने का आदेश जारी कर दिया है। इससे श्रद्धालुओं को मंदिरों में पहुंचने में आसानी होगी। रेलवे ने मैहर देवी के दर्शन के लिए मैहर स्टेशन पर 28 ट्रेनों को हॉल्ट का आदेश दिया है। साथ ही पीतांबरा देवी के लिए दतिया स्टेशन और सलकनपुर धाम के लिए नर्मदापुरम स्टेशन पर ट्रेनों को हॉल्ट दिया है।

मैहर स्टेशन पर ये मुख्य ट्रेनें रुकेंगी

मैहर देवी के दर्शन के लिए कई राज्यों से श्रद्धालू आते हैं। जिसको लेकर रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। मैहर स्टेशन पर अब 28 ट्रेनों को हॉल्ट दिया जाएगा। जिनमें मुख्य ट्रेने ये हैं-

लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर एक्सप्रेस

वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस

कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस

पूर्णा-पटना एक्सप्रेस

लोकमान्य टर्मिनस- अयोध्या एक्सप्रेस

लोकमान्य तिलक टर्मिनस- रांची एक्सप्रेस

लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गुवाहाटी एक्सप्रेस

सूरत-छपरा सूरत एक्सप्रेस

पूणे-बनारस पूणे एक्सप्रेस

लोकमान्य तिलक-छपरा एक्सप्रेस

चेन्नई-छपरा चेन्नई एक्सप्रेस

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस

पूणे-गोरखपुर पूणे एक्सप्रेस

बांद्रा टर्मिनस-पटना बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस

पीतांबरा देवी मंदिर के लिए दतिया स्टेशन पर ये ट्रेनें रुकेंगी

पीतांबरा देवी के दर्शन के लिए भी रेलवे ने नजदीकी रेलवे स्टेशन दतिया पर ट्रेनों को हॉल्ट दिया है। दतिया रेलवे स्टेशन पर दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों को पांच मिनट के लिए हॉल्ट दिया गया है। आपको बता दें दतिया रेलवे स्टेशन से पीतांबरा देवी के मंदिर की दूरी 40 किलोमीटर है।

सलकनपुर धाम के लिए भी रुकेंगी ट्रेनें

रेलवे प्रशासन ने नर्मदापुरम स्टेशन पर भोपाल इटारसी रुट की सभी ट्रेनों को दो मिनट के लिए हॉल्ट दिया है। आपको बता दें नर्मदापुरम से सलकनपुर धाम की दूरी 40 किलोमीटर की है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews