कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, जल्द होगा लंबित वेतन और बोनस का भुगतान, प्रक्रिया शुरू, खाते में आएगी इतनी राशि

state government

Employees Salary Bonus : मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के राजगढ़ जिले के आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। जिले के 840 विद्युत आउटसोर्स कर्मचारियों को डेढ़ साल बाद बोनस और वेतन का भुगतान किया जाएगा। यह भुगतान धरोहर राशि से किया जाएगा, संभावना जताई जा रही है कि मार्च तक जुलाई 2021 से दिसंबर 2021 तक के वेतन और बोनस का भुगतान कर दिया जाएगा।

जुलाई 2021 से दिसंबर 2021 तक होना है भुगतान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजगढ़ जिले में विद्युत कंपनी में कार्यरत 840 आउट सोर्स कर्मचारियों को जुलाई 2021 से दिसंबर 2021 तक के 6 माह के बोनस और दिसंबर के महीने में अंतिम 10 दिन के वेतन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। अब करीब डेढ़ साल बाद मप्रविविकं द्वारा ट्रीग कंपनी की धरोहर राशि में से इसका भुगतान करने का फैसला किया गया है।इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है, मार्च में कभी भी राशि कर्मचारियों को उनके खाते में भेजी जा सकती है। बता दे कि लंबे समय से कर्मचारी इसकी मांग कर रहे थे।

ये है पूरा मामला

दरअसल, मप्रविविकं को अनुबंध के माध्यम से कर्मचारी उपलब्ध कराने वाले सेवा प्रदाता कंपनी मेसर्स ट्रीग डिटेक्टिवस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने जुलाई से दिसंबर तक जिले में कार्यरत सभी 840 कर्मचारियों को वेतन तो दे दिया लेकिन बोनस का भुगतान नहीं किया। इस दौरान कंपनी और मप्रविविकं लिमिटेड के बीच का करार भी रद्द हो गया, जिसके बाद इस कंपनी द्वारा कर्मचारियों को दिसंबर 2022 में सिर्फ 20 दिन का वेतन दिया गया।। ऐसे में कर्मचारियों का 6 महीने का बोनस और 10 दिन की सैलरी बीच में ही अटक गई।

प्रक्रिया शुरू, ये रहेगी शर्त

मीडिया रिपोर्ट्स  के अनुसार, करीब डेढ़ साल बाद अब मप्रविविकं लिमिटेड द्वारा अपने पास सुरक्षित ट्रिग कंपनी की धरोहर राशि में से आउट सोर्स कर्मचारियों के लंबित वेतन और बोनस देने का निर्णय लिया गया है। अनुमान है कि लंबित वेतन के भुगतान में दी जाने वाली यह राशि करीब 90 लाख रुपए है। जिसके भुगतान के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इसके लिए कर्मचारियों से घोषणा पत्र मांगा गया है जिसमें लिखा गया है कि इस लंबित वेतन और बोनस लेने के पात्र है और बाद वे कंपनी से अन्य किसी राशि या नियुक्ति के संबंध में कोई दावा नहीं करेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews