कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, 7 दिनों में होगा वेतन का भुगतान, आदेश जारी, 16 करोड़ रुपए आवंटित, खाते में बढ़ेगी राशि

कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, 7 दिनों में होगा वेतन का भुगतान, आदेश जारी, 16 करोड़ रुपए आवंटित, खाते में बढ़ेगी राशि

Employees News, Employees Salary, Salary payment : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही उनके वेतन का भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही उनके खाते में 20000 तक की राशि देखने को मिलेगी। इसके लिए राशि का आवंटन कर दिया गया है। साथ ही आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के तहत 7 दिन के भीतर कर्मचारियों के खाते में वेतन भुगतान के निर्देश दिए गए हैं।

16.36 करोड से अधिक की राशि जारी

मध्यप्रदेश में उन्नयन शालाओं में और मॉडल स्कूल में आउटसोर्स पर रखे गए डाटा एंट्री ऑपरेटर के मानदेय के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों को राशि आवंटित की गई है। इसके लिए आदेश जारी किए गए हैं जारी आदेश के तहत सभी जिलों के लिए कुल 16 करोड़ 36 लाख 11 हजार 084 रुपए का आवंटन बजट मद में उपलब्ध राशि से किया गया है।

निर्देश जारी

वहीं जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि जुलाई 2013 के पश्चात स्वीकृत विद्यालय के लिए ही डाटा एंट्री ऑपरेटर का प्रावधान है। अतः यह सुनिश्चित किया जाए कि इस अवधि में स्वीकृत विद्यालय की संख्या से अधिक ऑपरेटर को भुगतान न किए जाएं। इसके साथ ही त्रुटि पूर्ण भुगतान के लिए आहरण संवितरण अधिकारी को उत्तरदायित्व माना जाएगा।

संबंधित ऑपरेटर की जिस अवधि का भुगतान किया जा रहा है उसने क्या कार्य किया है, उसका प्रमाणीकरण कार्य लेने वाले वित्त अधिकारी द्वारा किया गया हो। साथ ही पूर्व में यदि जीएसटी का भुगतान किया गया हो तो संबंधित से जीएसटी जमा करने का प्रमाण लेना आवश्यक है। भुगतान के बाद संलग्न प्रारूप में उपयोगिता प्रमाण पत्र भुगतान से सात दिवस में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

इस आवंटन में से यदि पूर्व में किसी माह की राशि का भुगतान विकास खंड शिक्षा अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी का सच हो तो उस राशि का भुगतान किया जा सकता है। यदि राशि की आवश्यकता हो तो कृपया उसका मांग पत्र तत्काल प्रेषित किया जाना चाहिए। साथ ही ऐसे डाटा एंट्री ऑपरेटर, जिनको वर्तमान तक भुगतान नहीं हुआ है। प्राथमिकता के आधार पर मानदेय दिया जाना सुनिश्चित किया जाए।

7 दिन के अंदर भुगतान किए जाने के आदेश

ऐसे में 52 जिलों के उन्नयन शालाओं और मॉडल स्कूलों में डाटा एंट्री ऑपरेटर के मानदेय का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए कुल 16.36 करोड से अधिक की राशि जारी की गई है। 7 दिन के अंदर भुगतान किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews