कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए अच्छी खबर, ऐच्छिक और सामान्य अवकाश घोषित, बंद रहेंगे कार्यालय, मिलेगा लाभ

MP government

MP Employees Officers holiday : मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्य उत्सव, गंगा सप्तमी 27 अप्रैल को एच्छिक अवकाश और महाराणा प्रताप जयंती पर सामान्य अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्य उत्सव, गंगा सप्तमी के दिन 27 अप्रैल को शासकीय कर्मचारियों के लिए एच्छिक अवकाश घोषित किया है। सीएम चौहान ने यह निर्णय आज मंत्रालय में उनसे चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के नेतृत्व में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रतिनिधि-मंडल द्वारा सौंपे गए मांग पत्र के आधार पर लिया है। सीएम चौहान ने ट्वीट कर कहा कि अब से मध्यप्रदेश में भगवान चित्रगुप्त जी के प्राकट्य उत्सव, गंगा सप्तमी के दिन एच्छिक अवकाश रहेगा।

महाराणा प्रताप जयंती पर भी अवकाश

मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा महाराणा प्रताप जयंती के दिन पूरे मध्यप्रदेश में सामान्य अवकाश घोषित कर दिया गया है। डॉक्टर श्रीनिवास शर्मा सचिव सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत राज्य शासन एतद्द्वारा इस विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 19 दिसम्बर 2022 में आशिक संशोधन करते हुए, सोमवार दिनांक 22. मई 2023 को महाराणा प्रताप जयन्ती, पूर्व घोषित ऐच्छिक अवकाश के स्थान पर संपूर्ण मध्यप्रदेश में सामान्य अवकाश घोषित किया जाता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews