Ladli Behna Yojana पर अपडेट, अनन्तिम सूची पोर्टल पर उपलब्ध, 10 जून को भेजी जाएगी राशि, CM ने कलेक्टरों को दिए ये निर्देश

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana

MP Ladli Behna Yojana 2023 : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत अगले माह से बहनों के खाते में राशि डाली जाएगी। इसके लिए आवश्यक तैयारी कर ली जाए। कलेक्टर्स ध्यान देकर कार्यवाही करें कि हर हालत में 10 जून को बहनों के बैंक खाते में राशि डाल दी जाए। उन्होंने योजना की पात्र बहनों के द्वारा भेजे गए पत्रों पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि  झाबुआ जिले में 90 प्रतिशत से अधिक आवेदनों में आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय खातों की कार्यवाही हो चुकी है।  अनन्तिम सूची पोर्टल पर उपलब्ध है। ग्राम पंचायतों में सूची को चस्पा भी कराया जाए। आवेदनों के संबंध में प्राप्त आपत्तियों की ठीक ढंग से जाँच करें। कोई भी पात्र बहना लाभ से वंचित न रहे। बहनों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्हें अनावश्यक बैंक आने की जरूरत नहीं पड़े। उन्होंने कलेक्टर्स से फीड बैक भी लिया।

गेहूं खरीदी के बाद भुगतान में ना हो देरी

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गेहूँ की खरीदी के बाद भुगतान में देरी न हो। पंचायतों में 25 लाख रूपए तक की राशि के कार्य पंचायतें ही करेंगी। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग से 25 लाख रूपए तक के कार्य नहीं कराए जाएँ। निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों को अपनी पंचायत में कार्य करने का हक है। ब्याज माफी अभियान में डिफाल्टर किसानों के आवेदन भरवाए जाएँ। कल से अभियान शुरू हो रहा है।वही सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक/ महाप्रबंधक  तरसेम सिंह जीरा को निर्देश दिये कि महिलाओं को बैंक के स्तर पर कोई परेशानी न हो, उन्हें बैंक न आना पड़े, यह प्रयास करें। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से संबंधित सभी कार्य बिना बाधा के संपन्न हो जाएँ।

योजनाओं के क्रियान्वयन से उत्साहित हैं नागरिक

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन से उत्साहित शहडोल जिले की सुश्री चंदा जायसवाल के पत्र का उल्लेख बैठक में किया गया, जिसमें सुश्री चंदा ने योजना से मिलने वाली राशि को परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहारा बताया है। इसी तरह मंदसौर जिले में किसानों ने मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना के संबंध में उत्साहित होकर संदेश दिया है और एक नारा बनाया है “ब्याज मुक्त हुआ किसान,चेहरे पर आई मुस्कान”। विधायक  यशपाल सिंह सिसोदिया ने लोकप्रिय हो रहे इस नारे का उल्लेख किया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews