CM शिवराज ने पकड़ी जनता की नब्ज, अधिकारियों को पहले धमकी फिर बेहतरीन पोस्टिंग- अजय सिंह

CM शिवराज ने पकड़ी जनता की नब्ज, अधिकारियों को पहले धमकी फिर बेहतरीन पोस्टिंग- अजय सिंह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश कांग्रेस में अपना अलग कद रखने वाले पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इन दिनों पूरे देश में चर्चा में बने ज्ञानवापी परिसर मामला और भोपाल की जामा मस्जिद को लेकर सियासत में आए उबाल पर उन्होंने कहा कि ये सभी बातें मुद्दे से भटकाने के लिए सामने आ रही हैं। यह देश का दुर्भाग्य है, महंगाई और बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दे पर चर्चा करने की बजाये सभी देश में समाज के बंटवारे को लेकर चर्चा करने में लगे हैं।

यह भी पढ़ें… इंदौर में महिला थाने के पास धमाकों के साथ लगी आग, जब्ती के वाहन आये आग की चपेट में

साथ ही प्रदेश के मुखिया पर तंज कसते हुए कहा उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह ने जनता की नब्ज पकड़ ली है, कानून व्यवस्था को सुधारने की जगह मीटिंग होती है और कहते हैं कि उल्टा टांग दूंगा और बाद में उसे अच्छी जगह पोस्टिंग दे देते हैं। भोपाल संभाग में सबसे ज्यादा पानी की समस्या बुधनी में है पर प्रदेश के मुखिया उस पर ध्यान देने की जगह इधर उधर घूमते नजर आते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”711580745″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews