शहीद टीआई वास्कले के परिवार को दी जाएगी एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि, राजकीय सम्मान से किया जाएगा अंतिम संस्कार : सीएम शिवराज

शहीद टीआई वास्कले के परिवार को दी जाएगी एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि, राजकीय सम्मान से किया जाएगा अंतिम संस्कार : सीएम शिवराज

TI Rajaram Vaskale : देश सेवा में प्राण न्योछावर करने वाले शहीद टीआई वास्कले उन सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है जो अपने से ऊपर देश और सेवा भावना को रखते हैं। जान बचाते समय जान गंवाने वाले वास्कले किस संघर्ष के समय का आखरी वीडियो यह साफ तौर पर स्पष्ट करता है कि जिस उफनती नदी के किनारे लोग खड़े होने से भी डरेंगे उस नदी में वास्कले किसी अन्य की जान बचाने के लिए पल भर में कूद पड़े। उनकी इस कर्तव्य निष्ठा और बलिदान को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रणाम किया। चौहान ने इस घटना को बेहद दुखद बताया।

उन्होंने कहा ‘वास्कले एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे और कर्तव्यों की पूर्ति करते हुए उन्होंने अपना बलिदान दिया। मैं हमारे ऐसे बहादुर साथी के चरणों में श्रद्धा के सुमन अर्पित करता हूं। उनका परिवार जिसमें उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं का ध्यान रखना हमारा कर्तव्य है और इसलिए सरकार उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान निधि भेंट करेंगी।’ इतना ही नहीं, शिवराज ने कहा कि वास्कले का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

बता दें कि देवास के नजदीक नेमावर थाना प्रभारी राजाराम वास्कले की ड्यूटी के दौरान जामनेर नदी में डूबने से मौत हो गई थी। नदी के तेज बहाव के दौरान थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ रेस्क्यू मिशन पर थे। वे शव निकालने के लिए रस्सी या अन्य सुरक्षा के इंतजाम के के बिना ही नदी में कूद गए। लोगों का कहना है कि यदि इस दौरान उनके पास उचित व्यवस्था होती तो जान बच सकती थी। उन्होंने गोताखोरों का इंतजार करने की जगह खुद नदी में छलांग लगा दी और डूब गए। टी आई राजाराम वास्‍कले अच्छे तैराक थे लेकिन नदी के भंवर में फंस गए और बाहर नहीं आ सके।

[dgv_vimeo_video id=”845817020″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews