नरोत्तम मिश्रा का बयान- “कोरोना में कमलनाथ सरकार ढूंढ रही अपनी सांसें”

पंचायत चुनाव

भोपाल। दुनिया में लोगों की सांसे छीनने वाले कोरोना में कमलनाथ सरकार अपनी सांसे ढूंढ रही है, ये कहना है बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा का। उन्होने कहा है कि देश में संसद चल रही है वहां कोरोना का डर नहीं है लेकिन मध्यप्रदेश की विधानसभा में कोरोना का डर घुसाया जा रहा है। मध्यप्रदेश के लिए ये कोरोना नहीं डरोना हो गया है। डर की वजह से सरकार सत्र टालने के लिए मंत्री और विधायकों से बयान दिलवा रही हैं। मध्य प्रदेश में विधायकों की जान की एकाएक चिंता होने के लिए सरकार ने परिपत्र भी जारी कर दिया गया है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि उधर जब 22 विधायक अपनी जान को खतरा बताकर सरकार से सीआरपीएफ की सुरक्षा की गुहार लगा रहे थे तब सरकार को उन विधायकों की चिंता नहीं हुई और सीआरपीएफ को पत्र नहीं लिखा लेकिन अब सरकार जब चारों तरफ से घिर गई है और उसके लिए सरकार बचाना मुश्किल है तो ऐसी स्थिति में कोरोना में सरकार अपनी सांसे ढूंढ रही है, जो असंभव सी प्रतीत होती है। सरकार का आलम यह है कि महामहिम को कल रात विश्वास मत के लिए लिखे हुए आज की रात हो गई लेकिन सरकार ने विश्वास मत हासिल करने के लिए अभी तक विधानसभा को सूचना नहीं दी। उन्होने कहा कि ये अज्ञात आशंकाओं से गिरी हुई सरकार है और ये सरकार बचेगी नहीं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews