सरकार की चेतावनी-“दुकानदारों ने नहीं किया कोरोना प्रोटोकॉल का पालन तो होगी ये कारवाई”

नरोत्तम मिश्रा

भोपाल

कोरोना की समीक्षा बैठक के दौरान सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) ने प्रदेश में दुकानों को लेकर निर्देश दिये। इस बैठक के दौरान प्रदेश के गृह और स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा (dr.narottam mishra) भी मौजूद थे। बाद में समीक्षा बैठक की निर्देशों की जानकारी देते हुए उन्होने बताया कि खरगोन में दुकानदार असगर अली द्वारा संक्रमण फैलने की शिकायत के बाद उसकी न केवल दुकान सील (seal) कर दी गई है बल्कि उस पर एफआईआर (fir) भी दर्ज कराई जा रही है। इसके साथ-साथ प्रदेश के सभी दुकानदारों को यह निर्देश दिए गए हैं कि यदि वह कोरोना के प्रोटोकॉल (protocol) का पालन नहीं करेंगे जैसे सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क बांधना और प्रॉपर सैनिटाइज की व्यवस्था तो उन पर कार्रवाई की जाएगी और उनकी दुकान 7 दिन के लिए सील कर दी जाएगी। सरकार इसके लिए दुकानदारों का ही एक समूह बनाकर उसकी निगरानी में यह काम करेगी ताकि कोरोना पर नियंत्रण पाया जा सके। इसके साथ-साथ एनसीसी जैसे कैडेट कोर को भी कोरोने वारियर्स के रूप में तैयार किया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews