राज्यपाल का विश्वविद्यालयों को सहायता करने का निर्देश, एक दिन का वेतन देंगे अधिकारी

राज्यपाल का विश्वविद्यालयों को सहायता करने का निर्देश, एक दिन का वेतन देंगे अधिकारी

भोपाल। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच अब राज्यपाल लालजी टंडन ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों को इस महामारी से लड़ने के लिये सरकार की सहायता करने के निर्देश दिये हैं। इसी के साथ ये भी कहा है कि जहां-जहां भी बाहर से आए छात्र पढ़ाई कर रहे हैं और हॉस्टल या अन्य स्थानों पर रह रहे हैं, उनकी आर्थिक सहायता के साथ जो भी आवश्यक है वो सभी मदद मुहैया कराई जाए।

बता दें कि राज्यपाल प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भी होते हैं और गुरूवार को उन्होने एक वीडियो कॉफ्रेंसिंग में सभी कुलपतियों को इस संकट के समय सरकार और छात्रों की मदद करने के निर्देश दिये थे। उनके निर्देश मिलने के बाद बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय सहित सभी सरकारी कॉलेजों के कुलपति, रजिस्ट्रार, प्रोफेसर और अन्य अधिकारी-कर्मचारी सामने आए हैं और उन्होने अपना एक दिन का वेतन दान करने का फैसला किया है। इसी के साथ बरकतउल्ला विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया है कि जो छात्र अपने घरों से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिये निशुल्क भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews