MP में होगा Indian Idol 11 का ग्रैंड फिनाले, हिमेश-नेहा और विशाल भी होंगे शामिल

MP में होगा Indian Idol 11 का ग्रैंड फिनाले, हिमेश-नेहा और विशाल भी होंगे शामिल

भोपाल।
फिल्म अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री जैकलीन के बाद अब भोपाल में मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी आ रहे है। जी हां प्रदेश की कमलनाथ सरकार टीवी रियलिटी शो इंडियन आइडल 11 का ग्रैंड फिनाले भोपाल में आयोजित करने जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, इंडियन आइडल 11 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन 20 फरवरी को भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में होगा। इस मौके पर फाइनल के 15 प्रतियोगियों के साथ शो के जज हिमेश रेशमिया, म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी और सिंगर नेहा कक्कड़ भी शामिल होंगी। इस प्रस्ताव पर सरकार ने मुहर लगा दी है। इस शो का प्रसारण मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग टीवी चैनल में किया जाएगा।

आज मीडिया से चर्चा करते हुए जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि IITA IIFA के बाद अब इंडियन आइडल का भोपाल में ग्रेंड फिनाले होगा। इंडियन आइडल का ग्रेंड फिनाले 20 फरवरी को टीटी नगर स्टेडियम में होगा। इसमें हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़, विषला ददलानी, बाकी फिनाले का पार्टिसिपेंट शामिल होंगे ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews