भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर शराब पीने से रोकने पर GRP जवान को लात-घूंसों से पीटने और वर्दी फाड़ने का मामला पुलिस कमिश्नर को नोटिस

आरोपियों ने रानी कमलापति स्टेशन के परिसर में जमकर हंगामा किया उन्होंने आरक्षक दौलत खान को जमकर पीटा और उसकी वर्दी तक फाड़ दी
Sterilization failure at Jabalpur District Hospital

Commission issues notice to CMHO

BHOPAL NEWS : भोपाल शहर के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन परिसर में शराब के नशे मे धुत युवकों द्वारा जीआरपी जवान के साथ गंभीर रूप से मारपीट करने की घटना सामने आई है। जीआरपी की टीम एक मॉल की दुकान और रेस्त्रां बंद कराने पहुंची थी, इसी दौरान कुछ अज्ञात युवक कार में शराब पी रहे थे, उन्हें टोकने और मना करने पर युवकों द्वारा जीआरपी जवान और पुलिस पर हावी होकर जीआरपी जवान के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान जीआरपी जवान को गंभीर रूप से चोटे आई है।

वर्दी फाड़ी, धार्मिक टिप्पणी की 

आरोपियों ने रानी कमलापति स्टेशन के परिसर में जमकर हंगामा किया उन्होंने आरक्षक दौलत खान को जमकर पीटा और उसकी वर्दी तक फाड़ दी, इस दौरान आरोपियों ने आरक्षक की नेम प्लेट देखकर उसे गालियां दी, आरोपी युवक यमन यादव, जितेंद्र यादव और दिलीप अहिरवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आयोग ने लिया संज्ञान 

मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्‍नर भोपाल से मामले की जांच कराकर शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये किए गए उपायों पर तीन सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews