ग्वालियर की बदहाली के लिए ऊर्जा मंत्री, प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री से की अफसरों की शिकायत, कांग्रेस बोली BJP बिगाड़ रही कांग्रेस की मेयर की छवि

मुख्यमंत्री के साथ अनौचारिक चर्चा में प्रद्युम्नसिंह तोमर ने ग्वालियर की बदहाल सड़कों, उफनते सीवर, गंदगी और कचरे के ढेर की शिकायत की , मंत्री ने कहा अफसर सुनते नहीं हैं शहर को नरक जैसा बना दिया है जिसपर मुख्यमंत्री ने उन्हें एक्शन का भरोसा दिया है।
Umang Singhar Mohan Yadav

Umang Singhar Mohan Yadav

ग्वालियर में अफसरशाही किस कदर हावी है और निरंकुश है इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि सरकार के एक नहीं दो दो मंत्रियों को मुख्यमंत्री से शिकायत करनी पड़ रही है, कल मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद अनौपचारिक चर्चा में ग्वालियर की बिगडती शक्ल की शिकायत ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से की, उन्होंने कहा अफसर सुनते नहीं हैं शहर को नरक बना दिया है, ऊर्जा मंत्री का समर्थन प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने भी किया, उधर कांग्रेस ने भाजपा पर ही गंभीर आरोप लगाये हैं।

मध्य प्रदेश का ऐतिहासिक शहर आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है और ये हालात तब हैं जब यहाँ BJP का सांसद है, मध्य प्रदेश सरकार के दो मंत्री हैं एक प्रभारी मंत्री हैं, विधानसभा अध्यक्ष का निवास भी यहीं है इसके अलावा आसपास के जिलों के मंत्रियों एक सरकारी बंगले भी यहीं हैं, सड़कें गड्ढों में बदल चुकी है, जगह जगह कचरे और गंदगी के ढेर लगे हैं सीवर उफनते रहते है जबकि यहाँ मशीनरी और बजट की कोई कमी नहीं है लेकिन कोई काम नहीं करना चाहता इसलिए मंत्रियों ने इसकी शिकायत की है।

ग्वालियर की बदहाली पर सियासत 

मंत्रियों की शिकायत की बार बाहर आने के बाद कांग्रेस ने इसपर चुटकी ली है वहीं भाजपा पर ही आरोप लगाये हैं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने X पर लिखा – मध्य प्रदेश के दो मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और तुलसी सिलावट ने कल कैबिनेट बैठक के बाद ग्वालियर शहर की बदतर हालत को लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत की। उन्होंने कहा कि शहर नरक जैसा हो गया है, अव्यवस्था चरम पर है, और न तो नगर निगम कमिश्नर सुन रहे हैं, न ही कलेक्टर।

उमंग सिंघार ने साधा मुख्यमंत्री पर निशाना 

सिंघार ने आगे लिखा-  पिछले सप्ताह सतना सांसद गणेश सिंह और भिंड के भाजपा विधायक ने भी समस्याएँ उठाईं और अपनी नाराज़गी जताई थी। यह साफ है कि प्रदेश की भाजपा सरकार में भाजपा के मंत्रियों की भी नहीं सुनी जा रही है, जिससे उनके अंदर असंतोष बढ़ रहा है। यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री प्रदेश को संभालने में असमर्थ साबित हो रहे हैं।

कांग्रेस का आरोप कांग्रेस की मेयर की छवि बिगाड़ रही BJP 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा शिकायत करने वाले मंत्री, जितना मंचों पर झुकते हैं, अगर उतना ही ग्वालियर के विकास के लिए झुकते, तो शायद ग्वालियर की दशा और दिशा बदल जाती। लेकिन वे झुककर केवल अपने अगले चुनाव का टिकट पक्का करने में लगे हैं। उमंग सिंघार ने आरोप लगाया किभाजपा द्वेष की राजनीति करती है। 2022 में लगभग 50 साल बाद जब ग्वालियर ने कांग्रेस का मेयर चुना, तो भाजपा ने उनकी छवि धूमिल करने के नाम पर पूरे शहर को नर्क बना दिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews