सुतली बम की माला पहने विधानसभा पहुंच गए कांग्रेस विधायक, भाजपा ने किया विरोध, कार्रवाई की मांग की

Harda Congress MLA Ram Kishore Dogane

Congress MLA reached Assembly wearing garland of bombs : हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट ने प्रदेश की सियासत में भी धमाके शुरू कर दिए हैं, सरकार के त्वरित और प्रभावी एक्शन के बाद भी विपक्ष सरकार पर हमलावर है, भाजपा और कांग्रेस ने नेता एक दूसरे पर आरोपों के बम फोड़ रहे हैं, हरदा के कांग्रेस विधायक  राम किशोर दोगने तो आज एक कदम और आगे बढ़ गए, वे सुतली बमों से बनी माला गले में पहने विधानसभा परिसर पहुंच गए, हालाँकि सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें विधानसभा भवन में जाने से रोक दिया, लेकिन भाजपा ने इस पर आपत्ति जताई है और कांग्रेस विधायक पर कार्रवाई की मांग की है ।

गले में सुतली बम की माला पहने विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक 

मप्र विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है , सत्र का आज दूसरा दिन हैं, विधानसभा में आज अचानक एक अजीब दृश्य दिखाई दिया, हरदा से कांग्रेस विधायक डॉ राम किशोर दोगने ने पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट पर सरकार को घेरने और ध्यान आकर्षित करने के लिए  एक विशेष तरीका अपनाया, वे सुतली बमों से बनी माला पहनकर विधानसभा पहुँच गए।

MLA राम किशोर दोगने की सुरक्षाकर्मियों ने रोका, माला निकालकर ही मिला प्रवेश  

मीडिया की जैसे ही उनपर नजर पड़ी वे उनकी तस्वीरें लेने दौड़ पड़ी, विधानसभा भवन के प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने जब विधायक को सुतली बम की माला पहने देखा तो आपत्ति जताई, उन्होंने सीनियर अफसरों को बहार बुलाया और फिर कांग्रेस विधायक डॉ राम किशोर दोगने के गले से बम की माला निकाल दी और उसके बाद ही उन्हें विधानसभा भवन में प्रवेश करने दिया गया।

विधायक दोगने ने सरकार पर लगाये गंभीर आरोप 

हरदा कांग्रेस विधायक डॉ राम किशोर दोगने का आरोप था कि अभी कई लोग मलबे में दबे हैं लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही, उन्होंने कहा कि हरदा के सभी अधिकारी इस ब्लास्ट के लिए दोषी है उन सभी पर कार्रवाई होनी चाहिए, पूरे थाने पर कार्रवाई होनी चाहिए, कांग्रेस विधायक ने जाँच समिति में विधाकों को भी शामिल करने की मांग की।

भाजपा ने जताई आपत्ति, विधायक पर कार्रवाई की मांग की 

कांग्रेस विधायक का विरोध करना और सरकार पर आरोप लगाया उनका अधिकार बनता है लेकिन ये तरीका बहुत अनुचित था, भाजपा ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है, पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रवक्ता यशपाल सिसोदिया ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

[dgv_vimeo_video id=”911129028″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews