सज्जन सिंह वर्मा के आरोपों पर मंत्री प्रभु राम चौधरी का पलटवार, कहा- कांग्रेस ने क्या किया, जो सवाल कर रही है

सज्जन सिंह वर्मा के आरोपों पर मंत्री प्रभु राम चौधरी का पलटवार, कहा- कांग्रेस ने क्या किया, जो सवाल कर रही है

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ( former minister sajjan singh verma) के आरोपों पर पलटवार किया है। पूर्व मंत्री ने प्रदेश सरकार (state government) को आरोपों में घेरते हुए बयान दिया था कि भाजपा सरकार (bjp government) रोज़ नई घोषणाएं और भ्रष्टाचार (Announcement And Corruption) के नए आयाम स्थापित कर रही है, जिसपर पलटवार करते हुए स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी (health minister prabhu ram chiudhary) ने कहा कि किसी पर एक ऊंगली उठाने से पहले याद रखें हाथ की बाकी चारु ऊंगली अपरके उपर भी उठती है। कांग्रेस ने क्या किया है जो हम पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस को तो हर बात में ही आपत्ति रहती है।

वहीं पूर्व मंत्री के ज्योतिरादित्या सिंधिया पर लगाए आरोप लगाए है। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा क ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) पर निशाना साधते हुए कहा कि, 6 महीने सिंधिया को ग्वालियर चम्बल की याद नहीं आई। उन्होंने कहा सिंधिया अतिथि विद्वान और शिक्षकों के लिए कब सड़क पर उतरने वाले हैं। कमलनाथ (kamalnath) जब केंद्र में मंत्री थे तब सिंधिया ने जो भी काम किए उसके लिए कराड़ों रुपये दिए गए थे, जिसपर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मैं खुद कमलनाथ सरकार में शिक्षा मंत्री था, मैं जनता हूं उन्होंने क्या किया था। कांग्रेस ने अतिथि शिक्षकों के लिए कुछ नहीं किया है।

वहीं बीते दिन सीएम शिवराज (CM Shivraj ) ने प्रदेश के युवाओं की हो नौकरी देने के लिए कानून लाने की बात कही थी जिसे कांग्रेस ने चुनावी शिगूफा बताया है,जिसपर पलटवार करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि क्या कांग्रेस इस फैसले का विरोध कर रही है ? क्या कांग्रेस नहीं चाहती है कि मप्र के युवाओं को उनका हक मिले ? कांग्रेस को तो हर बात और फैसला चुनावी शिगूफा ही लगता है।

वहीं कोरोना के प्रदेश में बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमे अपने रहन सहन का तरीका बदलना होगा। घर से बाहर जाते वक्त मास्क पहन कर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। वहीं आगे उन्होंने कहा कि गांवों में भी टेस्ट की संख्या बढ़ा रहे है। आगे उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में लोगों को भी सरकार का सहयोग करना होगा, तब जाकर ही कोरोना से सब जीत पाएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews