गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की गुजरात की जीत पीएम मोदी को समर्पित, कहा ‘MP में दोहराएंगे नतीजे’

narottam mishra

Narottam Mishra on Gujarat Assembly Election Results : गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने हैं और तस्वीर साफ हो चुकी है। एक बार फिर बीजेपी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। इस जीत को लेकर मध्यप्रदेश में भी खासा उत्साह है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ये जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित करते हुए भरोसा जताया है कि अगले साल प्रदेश में होने वाले चुनाव में यही जीत दोहराएंगे।

नरोत्तम मश्रा ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मतलब विकास और देश का स्वाभिमान है। सातवीं बार गुजरात में प्रचंड जीत बीजेपी ने हासिल की है और ये जीत माननीय मोदीजी को समर्पित है। पिछले दो दशक में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने गुजरात में विकास के सभी रिकॉर्ड तोड़े और आज गुजरात की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद देकर जीत के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये।’ इसी के साथ उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश में 2023 के लिए बीजेपी की तैयारियां जारी है और यहां भी इसी तरह की जीत हासिल करेंगे। उन्होने कहा कि सड़क पर पदयात्रा निकालने वालों को गुजरात की जनता ने सड़क पर ला दिया है।

बता दें कि गुजरात चुनाव प्रचार के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई नेता दौरे पर गए थे। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि गुजरात में विकास और स्वाभिमान का मुद्दा था। उन्होने कहा कि कांग्रेस और आप को अपनी वास्तविक स्थिति पता चल गई है। इसी के साथ उन्होने भरोसा जताया कि शाम तक हिमाचल प्रदेश की तस्वीर साफ हो जाएगी और बीजेपी वहां भी सरकार बनाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews