गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- ममता बनर्जी चला रहीं हैं रावण राज, अंत तय

नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (Subhash Chandra Bos Jayanti) पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) के नाराज होने पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनकी कड़ी आलोचना की है। ट्वीट करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि जय श्रीराम के नारे सुनकर त्रेता युग में लंका नरेश रावण भड़क जाते थे। आज कलयुग में ममताजी नाराज हो जाती हैं।

दरअसल कोलकाता (Kolkata) के विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) उस समय नाराज हो गईं जब कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के सामने जय श्री राम के नारे लगने लगे। इसके बाद उन्होने यहां भाषण देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा किसी को आमंत्रित करने के बाद इस तरह से अपमान नहीं किया जाना चाहिए।

इस मामले पर अब नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ट्वीट करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि जय श्रीराम के नारे सुनकर त्रेता युग में लंका नरेश रावण भड़क जाते थे। आज कलयुग में ममताजी नाराज हो जाती हैं। ममताजी ने अपने आचरण से जता दिया है कि बंगाल में रावण राज ही चला रही हैं, तो इसका अंत भी तय समझ लें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews