पश्चिम बंगाल को लेकर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने किया बड़ा खुलासा

नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) इन दिनों पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दौरे पर हैं और शुक्रवार को वे कई कार्यक्रमों में शामिल हुए । इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) के कई लोग बीजेपी (BJP) के संपर्क में है और चुनाव आते-आते ममता बनर्जी अपने परिवार के साथ अकेली रह जाएंगी ।

उन्होंने देश के गृह मंत्री अमित शाह के इस बयान का भी हवाला दिया कि बंगाल मे अब ममता और उनके परिवार के अलावा तृणमूल कांग्रेस के पास कोई नहीं बचेगा। ममता पर तंज कसते हुए नरोत्तम ने कहा कि चुनाव के समय उन्हें हिंदीभाषी याद आ रहे हैं लेकिन सच तो यह है कि रवीना तो बंगाल भाषियों और ना ही हिंदी भाषियों के प्रति बल्कि केवल अपने परिवार के प्रति समर्पित हैं । ममता बनर्जी की तुष्टीकरण की राजनीति पश्चिम बंगाल के लोग समझ चुके हैं ।

नरोत्तम ने ममता पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें राम नाम से ही आपत्ति है यानी कि साफ तौर पर है कि बंगाल में वे रावण राज चला रही है। पश्चिम बंगाल के बारे में नरोत्तम ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के राज में यहां अराजकता का राज है और चारों ओर एक ऐसा वातावरण तैयार हो गया है जो अब केवल बीजेपी के पक्ष में और राष्ट्र के हित में वोट करना चाहता है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा कि वे जो कहते हैं वह कर के दिखाते हैं जैसे तीन तलाक ,धारा 370 और राम मंदिर के मुद्दे पर बीजेपी ने जो कुछ कहा वह करके भी दिखाया है। नरोत्तम ने शुक्रवार को कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और आने वाले चुनावों की रणनीति के बारे में उनसे चर्चा की ।इस अवसर पर उन्होंने किसानों से एक मुट्ठी अनाज लेने की शुरुआत करते हुए कहा कि अन्नदाता के सम्मान में बीजेपी कोई कमी नहीं आने देगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews