IAS Transfer 2023 : MP में किए गए आईएएस अधिकारियों के तबादलें, मिली नवीन पदस्थापना, यहां देखें लिस्ट

IAS transfer

MP IAS Transfer 2023 : चुनावी साल में मध्यप्रदेश में आईएएस-आईपीएस समेत अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलों का दौर जारी है। अप्रैल में एक बार फिर करीब 19 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किए है।

बता दें कि सामान्य प्रशासन विभाग ने सात जिलों के कलेक्टर और प्रशासनिक अफसरों के तबादले के बाद सरकार ने सोमवार देर रात प्रशासनिक अफसरों का एक और तबादला आदेश जारी किया है। कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया को प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश जल निगम भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अविनाश लवानिया की जगह कौशलेंद्र विक्रम सिंह भोपाल के नए कलेक्टर होंगे। इसके अलावा इंदौर की निगमायुक्त प्रतिभापाल को रीवा कलेक्टर बनाया गया है। सात जिलों के कलेक्टर बदले हैं।

भोपाल- कौशलेंद्र विक्रम सिंह

रीवा- प्रतिभा पाल

मंडला – डॉ. सलोनी सिडाना

नीमच – दिनेश जैन

शाजपुर – किशोर कुमार कन्याल

दमोह – मयंक अग्रवाल

झाबुआ – सुश्री तन्वी हुड्‌डा

इन IAS अधिकारियों का हुआ तबादला

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”446673″ /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews