IAS Transfer: कुमार पुरुषोत्तम बने गुना कलेक्टर, सीएम ने मंच से की थी तारीफ

IAS Transfer: कुमार पुरुषोत्तम बने गुना कलेक्टर, सीएम ने मंच से की थी तारीफ

भोपाल| औद्योगिक केंद्र विकास निगम इंदौर के प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम (Ias Kumar Purshottam) को राज्य सरकार (MP Government) ने गुना जिले (Guna District) का नया कलेक्टर (Collector) बनाया है| गुरूवार को सामने प्रशासन विभाग ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए हैं| कुमार पुरुषोत्तम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) की की पसंद बताये जा रहे हैं| उन्होंने इन्दौर मे मंच से आईएएस की तारीफ की थी और कहा था कि वे जल्द कलेक्टर बनेंगे|

बता दें कि गुना जिले में पुलिस की बर्बर कार्रवाई पर उठ रहे सवालों के बाद सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए देर रात ग्वालियर रेंज के आइजी राजाबाबू सिंह, गुना के कलेक्टर एस. विश्वनाथन और पुलिस अधीक्षक तरुण नायक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया था। आइजी पुलिस मुख्यालय में पदस्थ अविनाश शर्मा को ग्वालियर रेंज का नया आइजी व 26 वीं वाहिनी गुना के सेनानी राजेश कुमार सिंह को नया एसपी बनाया गया है। कलेक्टर की पोसिटिंग गुरूवार को की गई है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews