IAS Transfer : जबलपुर कलेक्टर को हटाकर मंत्रालय भेजा, IAS दीपक सक्सेना होंगे नए कलेक्टर

IAS Transfer

MP IAS Transfer : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बहुत तेज एक्शन में हैं, उन्होंने कल जबलपुर में समीक्षा बैठक करने के बाद आज जबलपुर के कलेक्टर सौरव कुमार सुमन को उनके पद से हटाकर मंत्रालय में अपर सचिव बना दिया है उनकी जगह खाद्य संचालक दीपक कुमार सक्सेना को जबलपुर कलेक्टर नियुक्त किया है।

IAS दीपक कुमार सक्सेना जबलपुर ने नए कलेक्टर 

राज्य शासन ने शिकायतों के बाद आखिरकार जबलपुर के कलेक्टर 2011 बैच के आईएएस अधिकारी सौरव कुमार सुमन को  हटाकर उनकी जगह 2010 बैच के IAS दीपक कुमार सक्सेना को पदस्थ किया है, दीपक सक्सेना अभी खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के संचालक थे उनके पास मप्र राज्य भंडार गृह निगम के संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी था, शासन ने जबलपुर से हटाये गए सौरव कुमार सुमन को मंत्रालय में अपर सचिव बनाया है।

शीतला पटले होंगी नरसिंहपुर कलेक्टर 

शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में उप सचिव मुख्यमंत्री एवं परियोजना और संचालक एमपी स्किल डवलपमेंट प्रोजेक्ट भोपाल और संचालक कौशल विकास  मध्य प्रदेश (अतिरिक्त प्रभार) शीतला पटले को उनकी इस जिम्मेदारी से मुक्त कर नरसिंहपुर कलेक्टर पदस्थ किया है।

ट्रक ड्राइवर से औकात पूछने वाले शाजापुर कलेक्टर को कल हटाया था 

गौरतलब है कि शासन ने कल बुधवार को एक आदेश निकालकर नरसिंहपुर कलेक्टर ऋजु बाफना को नरसिंहपुर से हटाकर शाजापुर भेज दिया था और शाजापुर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को वहां से हटाकर मंत्रालय भेज दिया था , किशोर कन्याल ने एक ट्रक ड्राइवर से अभद्रता से बात करते हुए कहा था कि तुम्हारी औकात क्या है जिसपर नाराजगी जताते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने उन्हें कलेक्टर पद से हटा दिया था।

भाजपा नेताओ ने की थी कलेक्टर की शिकायत 

उधर जबलपुर से हटाये गए कलेक्टर सौरव कुमार सुमन को हटाने के पीछे वजह बताई जा रही है उनका व्यवहार, उनपर आरोप लगाये गए कि वे किसी की बात नहीं सुनते, किसी के फोन नहीं उठाते, भाजपा नेताओं ने भोपाल जाकर इसकी शिकायत भी की थी , कल जब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जबलपुर दौरे पर थे तब भी भाजपा नेताओं और कुछ सीनियर जर्नलिस्ट ने सीएम से इस तरफ ध्यान देने का अनुरोध किया था जिसपर आज एक्शन हो गया ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews