कोरोना प्रभावित पत्रकारों को लगातार दी जा रही मदद, सीएम शिवराज खुद रख रहे नजर

सीएम शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना संकट काल (Corona Crisis) मे मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का जनसंपर्क विभाग (Public Relations Department) पत्रकारों की मदद के लिये तेजी से सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के निर्देशों का पालन कर रहा है।  आए दिन कोरोना से संक्रमित (Coronavirus) होने वाले पत्रकारों को मुख्यमंत्री कोरोना योद्धा योजना द्वारा लगातार मदद की जा रही है। अबतक कई कोरोना की चपेट में आए कई पत्रकारों के परिजनों को सहायता दी जा चुकी है।

यह भी पढ़े..मध्य प्रदेश के 75 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, 7 मई को सीएम करेंगे 1500 करोड़ ट्रांसफर

जनसंपर्क विभाग के संचालक आशुतोष प्रताप सिंह लगातार पत्रकारों की मदद के लिए आगे आ रहे है। हाल ही में सीएम के निर्देश के बाद 1 दर्जन पत्रकारों के खाते में 4-4 लाख की आर्थिक सहायता की गई। इतना ही नहीं अस्पताल, बैड और रेमडेसिविर इंजेक्शन भी समय समय पर मुहैया करवाए जा रहे है। खास बात ये है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) खुद इस पर नजर बनाएं हुए है, चुंकी जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी भी उन्हीं के पास है।

अब तक इन पत्रकारों को दी गई है 4-4 लाख की आर्थिक सहायता

  •  श्रीमती कंचन साहू पत्नी स्वर्गीय श्री दिनेश साहू छिंदवाड़ा
  • श्रीमती सुषमा प्रजापति पत्नी स्वर्गीय श्री डी.के. प्रजापति छिंदवाड़ा
  • श्रीमती मधु तिवारी पत्नी स्वर्गीय श्री संतोष तिवारी मंडला।
  •  श्रीमती उर्वशी पांसे पत्नी स्वर्गीय श्री सुनील पांसे बैतूल
  •  श्रीमती कीर्ति वाला शर्मा पत्नी स्वर्गीय श्री के.के. शर्मा इंदौर
  • श्रीमती सपना सक्सेना पत्नी स्वर्गीय श्री आकाश सक्सेना भोपाल ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews