बिलासपुर-कटनी रेलखंड के सिंहपुर स्टेशन पर हुए रेल हादसे का असर, रेल परिचालन प्रभावित

Summer Season Special train

Summer Season Special

Bhopal-Rail operations affected on Bilaspur-Katni railway section : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-कटनी रेलखंड में 19 अप्रैल को सुबह सिंहपुर स्टेशन में कोयला लोडेड मालगाड़ी के इंजन सहित 09 वैगनों के पटरी से उतर जाने के चलते इस मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित है। जिसे सामान्य बनाने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। इस मार्ग पर चलने वाली कुछ गाड़ियों को निरस्त/आंशिक निरस्त एवं कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। रेल्वे ने आमजनों के लिए सूचना जारी की है।

निरस्त गाड़ियाँ :-
1- गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस दिनांक 21.04.2023 को प्रारंभिक स्टेशन से रद्द की गई है।

मार्ग परिवर्तित गाड़ियां :-
1- अपने प्रारंभिक स्टेशन दुर्ग से दिनांक 21 अप्रैल 2023 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया दुर्ग-गोंदिया-नागपुर-जुझारपुर होकर गन्तव्य के लिए चलाई जा रही है।
2- अपने प्रारंभिक स्टेशन विशाखापट्टनम से दिनांक 21 अप्रैल 2023 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 20807 विशाखापट्टनम-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बिलासपुर-रायपुर-दुर्ग-नागपुर-जुझारपुर-बीना-आगासौद होकर गन्तव्य के लिए चलाई जा रही है। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews