कमलनाथ कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

कमलनाथ कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

भोपाल।आज मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्ष में कैबिनेट बैठक होने वाली है। बैठक में कई अहम प्रस्ताव रखे जाएंगे। बैठक 11 विभागों के 16 से ज्यादा प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। जिसमें रहवासी क्षेत्रों में अवैध कमर्शियल गतिविधियों को लीगल करने का प्रस्ताव के साथ साथ एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है।

वहीं, शिवराज सरकार के वक्त जिन ग्रामीण क्षेत्रों को नगर परिषद बनाने का निर्णय लिया था, उसे निरस्त किया जाएगा। पवन और सौर ऊर्जा को मिलाकर परियोजना लगाने और एनर्जी स्टोरेज के लिए नई नीति भी लाई जाएगी।इसके अलावा मंत्रियों का स्वेच्छानुदान एक करोड़ रुपए किए जाने के बाद अब इसमें दी जाने वाली राशि 20 हजार को बढ़ाकर 40 हजार रुपए किया जाएगा।

इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
-रहवासी क्षेत्रों में अवैध कमर्शियल गतिविधियों को लीगल करेगी सरकार।
-फिल्म पॉलिसी प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है।
-शिक्षा अनुदान की राशि में वृद्धि का प्रस्ताव लाया जा सकता है।
-राज्य सेवा परीक्षा नियम 2015 में संशोधन किया जा सकता है।
-विधानसभा भवन, विधायक विश्रामगृह की मरम्मत के लिए चल रही योजना को जारी रखने कि सैद्धांतिक स्वीकृति
-जनजाति एवं अनुसूचित जाति शिक्षक संवर्ग नियम 2018 में संशोधन हो सकता है।
-निशक्तजन निर्धनों के लिए किए उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को इंदिरा गांधी समाज सेवा पुरस्कार नियम 1992 में संशोधन हो सकता है।
-हाईब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा एवं एनर्जी स्टोरेज नीति को लागू करने को मिलेगी स्वीकृति
– सरकार के हेलिकॉप्टर बेल 430 और विमान बी200 को स्पेयर्स इंजन सहित बेचने के फैसले को अनुमति के लिए कैबिनेट के सामने रखा जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews