थोक महंगाई 16 महीनों के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुँची, कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि बीजेपी शासित व्यवस्था में आमजन का जीना मुश्किल होता जा रहा है। एक तरफ जहां शानो-शौकत दिखाने के लिए करोड़ों रुपए लुटाए जा रहे हैं, वहां एक बड़ी आबादी भूख से परेशान है। उन्होंने कहा कि अब ज़रूरी हो गया है कि नरेंद्र मोदी सरकार बढ़ती महंगाई व सामाजिक असमानता को लेकर योजनाबद्ध रणनीति बनाए।
Indore Water Contamination

Jitu Patwari

Wholesale price inflation rises : महंगाई से परेशान लोगों के लिए ये ख़बर चिंता में डालने वाली है। देश में थोक महंगाई दर एक बार फिर बढ़ गई है और 16 महीनों के ऊपरी स्तर पर पहुंच गई है। सरकार की तरफ़ से जारी आँकड़ों के अनुसार थोक मुद्रास्फीति जून महीने में 3.36% हो गई है। सालभर पहले जून 2023 में ये आँकड़ा 4.18 फ़ीसदी था। इसी के साथ रिटेल महंगाई में भी तेज़ी देखने को मिली है। अब कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा है।

महंगाई को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा है कि ‘जून में थोक महंगाई बढ़कर 16 महीनों के ऊपरी स्तर पर पहुंच गई है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, जून में थोक महंगाई बढ़कर 3.36% पर पहुंच गई है। जून में थोक महंगाई बढ़कर 16 महीनों के ऊपरी स्तर 3.36% पर पहुंच गई है! फरवरी 2023 में थोक महंगाई दर 3.85% थी! मई में थोक महंगाई बढ़कर 15 महीनों के ऊपरी स्तर 2.61% पर थी! इससे पहले अप्रैल 2024 में 1.26% थी! यह भी 13 महीने का उच्चतम स्तर था!  खाद्य महंगाई दर मई के मुकाबले 7.40% से बढ़कर 8.68% हो गई! उधर, रोजाना की जरूरत वाले सामानों की महंगाई दर 7.20% से बढ़कर 8.80% हो गई है!’

उन्होंने कहा कि ‘बीजेपी शासित व्यवस्था में आमजन का जीना मुश्किल होता जा रहा है! गांव, गरीब किसान और मजदूर सबसे ज्यादा परेशान है! मित्र के विवाह उत्सव में शामिल प्रधानमंत्री जी भूल गए हैं कि जहां शानो-शौकत दिखाने के लिए करोड़ों रुपए लुटाए जा रहे हैं, वहां एक बड़ी आबादी भूख से परेशान है! अब जरूरी हो गया है नरेंद्र मोदी  सरकार बढ़ती महंगाई व सामाजिक असमानता को लेकर योजनाबद्ध रणनीति बनाए!’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews