
Commission issues notice to CMHO
BHOPAL NEWS : मुरैना में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहाँ ससुराल पक्ष ने महिला के साथ मारपीट कर कुएं में फेंक दिया, रातभर महिला लकड़ी के सहारे कुएं में लटकी रही।
पहले मारपीट की फिर कुएं में फेंका
मुरैना जिले के सबलगढ़ क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके ससुराल वालों द्वारा उसके बेहोश होने तक मारपीट करने एवं उसके बाद उसे कुएं में फेंकने का मामला सामने आया है। ससुराल वालों द्वारा पहले महिला के साथ उसे बेहोश होने तक गंभीर मारपीट की, फिर उसे कुएं में फेंक दिया, जहां महिला रातभर लकड़ी और रिंग पकड़कर कुएं के अंदर लटकी रहीं। घटना के बाद घायल महिला को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आयोग ने लिया संज्ञान
मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, मुरैना से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन तीन सप्ताह में मांगा है।
