मप्र में संक्रमितों का आंकड़ा 12 हजार पार, कोरोना से 521 की मौत

मप्र में संक्रमितों का आंकड़ा 12 हजार पार, कोरोना से 521 की मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना का कहर जारी है| प्रदेश में एक बार फिर 175 नए मामले सामने आये हैं| भोपाल में लगातार 50 से अधिक नए पॉजिटिव मिलने के बाद स्थिति में अब थोड़ा सुधार हो रहा है| सोमवार को भोपाल में 23 नए पॉजिटिव मिले| वहीं इंदौर में 44 नए केस सामने आये हैं|

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 6211 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 69 रिजेक्ट हो गए। वहीं 6036 नेगेटिव और 175 पॉजिटिव मिले। इसी के साथ मध्यप्रदेश में अब तक कुल संक्रमित ओ की संख्या 12078 हो गई है। मृतकों की संख्या 521 और स्वस्थ हुए कुल मरीजों की संख्या 9215 हो गई है। प्रदेश में अब 2342 एक्टिव केस हैं|

इन जिलों में बढ़ा ग्राफ
भोपाल 23 इंदौर में 44 उज्जैन में 5, नीमच 11, जबलपुर में 12, ग्वालियर में 6, सागर में 6, खरगोन में 5, मुरैना में 11, भिंड में 9, रायसेन में 6, टीकमगढ़ में 7 और सिवनी में 7 पॉजिटिव मिले हैं। पूरे मध्यप्रदेश में 6 मरीजों की मृत्यु हुई इनमें से चार इंदौर के हैं।

कोरोना टेस्टिंग का जिलेवार चलेगा अभियान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग का जिलेवार वृहद अभियान चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत प्रत्येक जिले में सघन सर्वे कर एक-एक कोरोना मरीज की पहचान की जाएगी। प्रदेश में कोरोना के संक्रमण की गति निरंतर धीमी हो रही है, अब हमें इसे पूरी तरह समाप्त करना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे।

संक्रमण में म.प्र. 13वें स्थान पर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की डबलिंग रेट 50 दिन हो गई है जबकि देश की 19.6 दिन है। प्रदेश की कोरोना ग्रोथ रेट 1.40 है जबकि देश की 3.58 है। मध्यप्रदेश कोरोना संक्रमण में अब भारत में 13वें स्थान पर आ गया है।

रिकवरी रेट 76.3 प्रतिशत
मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश की रिकवरी रेट 76.3 प्रतिशत हो गई है, जबकि देश की 55.8 प्रतिशत है। प्रदेश में कोरोना के 175 नए मरीज मिले है, जबकि 200 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। प्रदेश में वर्तमान में कोरोना के एक्टिव प्रकरणों की संख्या 2342 रह गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews