सीहोर के मुंगावली गांव में तीन साल की मासूम बोर में गिरी, 300 फीट गहरे बोरवेल में 50 फीट पर अटकी

सीहोर के मुंगावली गांव में तीन साल की मासूम बोर में गिरी, 300 फीट गहरे बोरवेल में 50 फीट पर अटकी

Innocent Fell in Borewell in Sehore : मध्य प्रदेश के सीहोर मुंगावली गांव में तीन साल की बच्ची गहरे बोरवेल में गिर गई, मासूम 300 फीट गहरे बोरवेल में 50 फीट पर जाकर फंस गई है, जैसे ही घटना की जानकारी प्रशासन को मिली मौके पर टीम पहुंच गई और रेस्क्यू आपरेशन शुरू हो गया, मौके पर  चार जेसीबी और 6 पोकलेन की मदद से बच्ची की रेस्क्यू की कोशिश की जा रही है। 5 फीट दूरी पर समानांतर गड्‌ढा खोदा जा रहा है। अब तक 20 फीट से ज्यादा खुदाई हो चुकी हैं। 5 फीट और गड्‌ढा खोदा जाना है। इसके बाद 5 फीट सुंरग खोदकर उसे बाहर निकाला जाएगा। बच्ची का नाम सृष्टि पिता राहुल कुशवाहा है। परिजनों की मानें तो दोपहर में सृष्टि खेलने का कहकर गई थी। घर के पास ही दूसरे का खेत है। बोरवेल पर एक तगाड़ी रखी थी। उसमें बैठी और अंदर गिर गई।

सीएम ने ली घटना की जानकारी 

मुख्यमंत्री चौहान ने सीहोर में बच्ची के बोरवेल में गिरने की घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बच्ची को निकालने के समुचित प्रयास करें। सीएम शिवराज ने ट्वीट किया कि सीहोर के ग्राम मुंगावली में मासूम बेटी के बोरवेल में गिरने की दुखद सूचना प्राप्त हुई, एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई और बेटी को बोरवेल से निकालने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। मैंने स्थानीय प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये हैं। मैं भी सतत प्रशासन के संपर्क में हूं। रेस्क्यू टीम बच्ची को सुरक्षित बचाने के लिए प्रयासरत है। बिटिया की कुशलता की प्रार्थना करता हूं।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews