पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के बंगले पर महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी छोड़ा

उमंग सिंघार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) से बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस उमंग सिंघार (Former Minister and Congress Umang Singhar) के बंगले में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। महिला ने सुसाइड नोट (Suicide Note) छोड़ा है, जिसमें उमंग सिंघार का नाम लिखा है। महिला ने सुसाइड नोट में परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही है।घटना के बाद पूर्व मंत्री के बंगले के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़े.. मप्र में रिकवरी रेट 86.10%, सामने आया सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान

बताया जा रहा है कि महिला पिछले 25 दिनों से दिल्ली से आकर भोपाल के शाहपुरा बी सेक्टर स्थित उमंग सिंघार के बंगले में रह रही थी। घटना के बाद हड़कंप मच गया है। वही सियासी गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। महिला कौन थी और बंगले में क्या काम करती थी। इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, फिलहाल शाहपुरा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज सिंह के निर्देश-उपार्जन केंद्रों की तिथि बढ़ाएँ, Tauktae के दुष्परिणामों का आकलन करें

उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने पूर्व मंत्री का कई बार नाम लिखा है, वही सुसाइट नोट में जिक्र किया है कि अब सहन नहीं होता है, गुस्से बहुत तेज हैं। किसी बात का स्पष्ट जवाब नहीं देते हैं। सुसाइड नोट में महिला ने अपने बेटे आर्यन के बारे में लिखा है कि बेटा मैं तेरे लिए कुछ नहीं कर पाई। इस मामले में पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के बयान लिए जाएगे। पूर्व मंत्री दो दिन पहले तक घर पर ही थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews