
Inauguration of Medical College in Satna : चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि पीएम मोदी का सपना है कि पूरे देश में मेडिकल कॉलेजों के माध्यम से डॉक्टरों के निर्माण करें और साथ ही टर्शियरी केयर के लिए भी अस्पतालों की व्यवस्था करें। उन्होने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसे निभाया है और इसी क्रम में 24 फरवरी को सतना मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण होगा।
विश्वास सारंग ने कहा कि ये मध्यप्रदेश के लिए एक बड़ी सौगात होगी। उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार में प्रदेश में सिर्फ 5 शासकीय मेडिकल कॉलेज थे और आज 13 मेडिकल कॉलेज हो चुके हैं। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात दे रहे हैं और सतना मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन होने जा रहा है। उन्होने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम शिवराज सिंह चौहान सतना मेडिकल कॉलेज की शुरुआत करेंगे और इसके बाद प्रदेश में कुल 14 शासकीय मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे। शासकीय और प्राइवेट मिलाकर अब प्रदेश में 25 मेडिकल कॉलेज होंगे। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि शासकीय मेडिकल कॉलेजों में अब 150 सीटों की बढ़ोतरी के साथ कुल 2205 एमबीबीएस की सीटें होंगी।
वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि वहां सिर्फ परिवारवाद चलता है। देश में गांधी परिवार और वाड्रा, मध्यप्रदेश में सेठ कमलनाथ जी और उनके बेटे नकुलनाथ हैं। इसके अलावा न कांग्रेस है और न उनका कोई कार्यकर्ता है। ये वही कमलनाथ जी हैं जिनका विरोध अजय सिंह और अरूण यादव कर रहे हैं, इसके बाद अब कांग्रेस के कार्यकर्ता किस अथॉरिटी से कमलनाथ को मुख्यमंत्री का पद का दावेदार बता रहे हैं यह वो ही जानते हैं।
[dgv_vimeo_video id=”801505560″]
[dgv_vimeo_video id=”801505719″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

