Independence Day 2025: वक्फ़ बोर्ड संपत्तियों पर फहराया जाएगा तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, आदेश जारी

15 अगस्त 2025 को देश में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश भर में विशेष आयोजन किए जाएंगे।
Tiranga

आजादी की वर्षगांठ यानि स्वाधीनता दिवस (Independence Day 2025)  की तैयारियां जोरों पर हैं, पूरे देश में इसे लेकर जोश है, मध्य प्रदेश में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं, शासन के सभी विभागों में 15 अगस्त पर ध्वजारोहण होगा , जिले के मुख्य समारोह में मंत्री या फिर कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस से पहले से ही देश में देशभक्ति का माहौल है  यानि 15 अगस्त में अभी दो दिन शेष हैं लेकिन स्वतंत्रता दिवस से पहले से ही देश में देशभक्ति का माहौल है , जगह जगह तिरंगा यात्राएँ निकल रही हिं हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, भारत के लोग अपने अपने घरों पर तिरंगा लगा रहे हैं।

वक्फ़ संपत्तियों पर होगा ध्वजारोहण 

इसी क्रम में मध्य प्रदेश राज्य वक्फ़ बोर्ड ने भी आदेश जारी किये हैं, वक्फ़ बोर्ड के चेयरमैन डॉ सनवर पटेल ने पत्र लिखकर बताया है कि राज्य वक्फ़ बोर्ड प्रदेश में 15 हजार संपत्तियों की देखरेख करता है, स्वाधीनता दिवस देश के लिए बहुत गरिमामय  दिवस होता है, इस दिन सभी शासकीय भवनों पर त्रश्त्र्धवाज फहराया जाता है निजी संपत्तियों पर भी ध्वजारोहण होता है।

सांकृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा

डॉ सनवर पटेल ने कहा कि इस साल जश्ने आजादी बहुत जोश एक साथ वक्फ़ बोर्ड भी मनायेगा, उन्होंने कहा वक्फ़ बोर्ड की संपत्तियों पर ध्वजारोहण किया जायेगा, सांकृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, इसके निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews