FPAI भोपाल ब्रांच में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल, अध्यक्ष ने कहा,” दूसरे की आजादी का भी रखें ख्याल”

फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया भोपाल ब्रांच में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया है। मुख्य अतिथि के रूप में संस्था अध्यक्ष डॉ रुचिरा चौधरी शामिल हुई।
independence day

Independence Day 2024: आज पूरा भारत 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। जिसका उल्लास पूरे देश भर में देखा जा सकता है। विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम अलग-अलग स्थान से आयोजित किए जा रहे हैं। 15 अगस्त को भोपाल के शिवाजी नगर में स्थित फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के ब्रांच में भी ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी पदाधिकारी, सदस्य और कर्मचारी शामिल हुए। करीब 66 लोगों की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एफपीआई अध्यक्ष ने क्या कहा?

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था की अध्यक्ष डॉ रूचिरा चौधरी शामिल हुई। उनके द्वारा ही ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने इस वर्ष की थीम और युवाओं के सुनहरे भविष्य पर अपने विचार साझा किए। सभी को शुभकामनाएं दी। डॉ चौधरी ने कहा कि, “युवा अपना लक्ष्य निर्धारित करें और अपना काम ईमानदारी से करें। देश के विकास में युवा का महत्वपूर्ण एकदम योगदान होगा। उन्होनें आगे कहा, “हमें अपनी स्वतंत्रता के साथ-साथ दूसरे की स्वतंत्रता का भी ध्यान रखना चाहिए।” आगे कहा, “इस साल की थीम ‘विकसित भारत’ है, जिसका मुख्य उद्देश्य  साल 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाकर पीएम नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करना है।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews