Corona In MP: 4 निगम कर्मचारी समेत 55 पॉजिटिव, प्रशासन सख्त, CM ने भेजा नोटिस

Corona In MP: 4 निगम कर्मचारी समेत 55 पॉजिटिव, प्रशासन सख्त, CM ने भेजा नोटिस

भोपाल/इंदौर।
एमपी (MP) में एक जून से लॉकडाउन 5.0(lo) के की शुरुआत होने जा रही है, इसमें पहले की तुलना भी कई और छूट मिलेगी इसके लिए इसे Unlock 1.0 नाम दिया गया, लेकिन मिनी मुंबई के नाम से मशहूर इंदौर में हालात दिनों दिन बिगड़ते जा रहे है।एक तरफ जहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या में इजाफा हो रहा है वही मौत का ग्राफ भी तेजी से बढ रहा है।शनिवार को 55 फिर पॉजिटिव मरीज मिले है और तीन की मौत हो गई। इसके साथ ही यहां मरीजों की संख्या 3486 और मृतकों की संख्या 132 पहुंच चुकी है।इधर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 8 हजार के पार पहुंच गया है।

दरअसल, शनिवार को जांचे 975 सैंपल में से 55 मरीज पॉजिटिव मिले हैं, इसमें नगर निगम के चार कर्मचारी भी शामिल है। जिन्हें मिलाकर अब तक पॉजिटिव की संख्या 3486 हो चुकी है, वहीं तीन मरीजों की मौत की पुष्टि के बाद मृतकों की संख्या भी 132 हो गई है।राहत भरी खबर ये है कि इंदौर में अभी तक 1951 मरीज स्वस्थ होने के बाद लौट चुके हैं, वहीं यहां 1403 कोरोना एक्टिव केस हैं।हालांकि लगातार बढते आंकड़ों को देखते हुए सख्ती बरती जा रही है। इसके लिए मूल रूप से घर से बाहर निकलने वालों के लिए एसएमएस का मूल मंत्र तैयार किया गया है- एस यानी सोशल डिस्टेंसिंग, एम यानी मास्क और एस यानी सैनेटाइजेशन।

वही लॉकडाउन खोलने के लिए बनाए गए प्रशासन के जोनल प्लान में जोन-2(बाहर के क्षेत्र) में किराना, टीवी-मोबाइल व लैपटॉप रिपेयरिंग, सेंटर व इलेक्ट्रिक फिटिंग सहित अन्य जरूरी दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाएगी।लेकिन प्रशासन ने बेटमा, देपालपुर और पीथमपुर में टोटल लॉकडाउन के आदेश जारी किए हैं। देपालपुर के कोठिया गांव में बाहरी लोगों की आवाजाही से संक्रमण के मामले सामने आने की जानकारी अफसरों को मिली है।इधर, इंदौर के सीएचएल अस्पताल में संक्रमण फैलने की घटना को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंभीरता से लिया है। चौहान ने अस्पताल को नोटिस देने को कहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews