Bhopal News : खंडहर में मिला मासूम का शव, कल रात से नहीं लौटी थी घर, झुग्गी में रहती थी, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल के बैरागढ़ में 12-13 साल की बच्ची शव एक खडंहर से मिला, बच्ची झुग्गी में रहती थी परिवार के साथ पन्नी बीनती थी, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।  
Innocent Girl Murder Bairagarh Bhopal

Innocent Girl Murder Bairagarh Bhopal

राजधानी भोपाल के उप नगर बैरागढ़ में एक 12-13 साल की मासूम का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई, मासूम कल रात घर से निकली थी फिर वापस नहीं लौटी, परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाने में  दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस उसे तलाश पाती उससे पहले ही उसका शव एक खंडहर में मिलने की खबर सामने आ गई।

बैरागढ़ की फाटक रोड स्थित झुग्गी बस्ती में पन्नी बीनने वाले परिवार की एक 12-13 साल की मासूम का शव सुबह सुबह एक खंडहर के पास मिला,  तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और बैरागढ़ पुलिस मौके पर पर पहुंची, फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया और जाँच पड़ताल शुरू की गई।

कल रात घर से निकली फिर लौटी नहीं 

पुलिस के मुताबिक बच्ची क्षेत्र में ही रहने वाली है, उसके परिवार ने कल रात पुलिस में बच्ची के गुमशुदा होने की शिकायत की थी, परिजनों ने बताया था कि बच्ची रात को घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी थी , पुलिस ने रात से ही बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी लेकिन आज सुबह बच्ची का शव कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित एक वीरान खंडहर  में होने की जानकारी सामने आई।

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

सूचना पर मौके पर पहुंचे डीसीपी आदर्शकांत शुक्ला ने कहा शुरूआती जाँच में फोरेंसिक टीम को बच्ची के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं,  मौत की असली वजह पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद ही मालूम चल सकेगी, उन्होंने एक सवाल के जवाब में बच्ची की हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं किया।

पुलिस को एक सीसीटीवी में दिखाई दी बच्ची

बच्ची का शव देखकर उसकी माँ का रो रोकर बुरा हाल है उसके आंसू नहीं थम रहे, वो चीख कर कह रही है मेरी मासूम ने किसी का क्या बिगाड़ा था, फिलहाल पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस को शुरुआती जाँच में एक सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें बच्ची जाती दिखाई दे रही है पुलिस इसके आधार पर आरोपी को तलाशने की कोशिश कर रही है, घटना के बाद से झुग्गी बस्ती के परिवारों में सन्नाटा पसरा है।

बैरागढ़ से रवि नाथानी की रिपोर्ट   

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews