भोपाल में बनेगा एशिया का 5वां अत्याधुनिक International Judo Hall, इन सुविधाओं से होगा लैस

International Judo Hall

International Judo Hall : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारत सरकार द्वारा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में देश का पहला अंतरराष्ट्रीय जूडो हॉल बना कर तैयार किया जाने वाला है। इतना ही नहीं ये एशिया का पांचवां अत्याधुनिक जूडो हॉल होगा। इसको लेकर मंजूरी भी मिल चुकी है।

बता दें, साईं भोपाल को मिशन ओलंपिक के चलते जूडो हॉल बनाने की मंजूरी दी गई है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय जूडो हॉल में करीब 200 खिलाड़ी एक बार में प्रशिक्षण ले सकेंगे। खास बात यह है कि इस हाल के बनने के बाद देश भर के जूडो खिलाड़ियों को अच्छी व्यवस्था यहां मिल सकेगी। सभी खिलाड़ी इस हाल में प्रशिक्षण लेने के साथ-साथ कई व्यवस्थाओं का लाभ ले सकेंगे।

जानकारी के मुताबिक अभी तक 106 खिलाड़ियों से ज्यादा को एस ए ई केंद्र में ट्रेनिंग दी जा रही है। ओलिंपिक-2028 के तहत प्रोजेक्ट मिशन आयोजित किया जा रहा है। इसको बनाने में करीब 16 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। केंद्र की ओर से राशि भी मंजूर की गई है। जूडो हॉल अमेरिका और यूरोपीय देशों के हॉल की तरह ही अत्याधुनिक और पूर्णत: तैयार होगा।

International Judo Hall में ये सुविधाएं भी रहेगी

इस हॉल में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों का आयोजन किया जा सकेगा। आपको बता दे, इस जुडो हाल की दो मंजिला इमारत में मेडिकल सुविधाएं, जिम, कोच रूम, हाइड्रो थेरेपी, और मसाज रूम जैसी अलग-अलग सुविधाएं रहेगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews