महिला दिवस पर गृह मंत्री की घोषणा, प्रदेश में आज ट्रैफिक संभालेंगी महिला पुलिस

महिला दिवस पर गृह मंत्री की घोषणा, प्रदेश में आज ट्रैफिक संभालेंगी महिला पुलिस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूरा विश्व आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मना रहा है। आज नारी सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर समाज और देश को गौरवान्वित करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने एक बड़ा फैसला लिया है। आज प्रदेश की सड़कों पर ट्रैफिक की जिम्मेदारी महिला पुलिस कर्मी संभाल रही हैं।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Dr Narottam Mishra) ने मंगलवार को आज सुबह अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक ट्वीट के जरिये घोषणा की कि हमने निर्णय लिया है कि आज पूरे प्रदेश की सड़कों पर यातायात नियंत्रण का काम हमारी नारी शक्ति (Women Power) के हाथ में रहेगा।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी लुढ़की, सोना पुरानी कीमत पर, ये है ताजा रेट

उन्होंने कहा कि यातायात नियंत्रित कर रही सभी सम्मानित महिला साथी आज अपनी कार्यस्थल पर ड्यूटी तैनाती के फोटो और अपने अनुभव की बाइट मुझे ट्विटर पर भेजे।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों के पेंडिंग DA arrears पर ताजा अपडेट! जल्द खाते में आ सकते है 2.18 लाख

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा सरकार के फैसले के बाद  जब भोपाल की सड़कों पर निकले तो बिट्टन मार्केट चौराहे पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों को देख कर रुक गए और उनका पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया।

ये भी पढ़ें – MP रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, ये 8 ट्रेनें आज रद्द, होली स्पेशल ट्रेन का ऐसा रहेगा रूट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews