सीएम डॉ. मोहन यादव शनिवार को हैदराबाद में आयोजित इंटरैक्टिव सेशन में होंगे शामिल, उद्योगपतियों और निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा

सत्र का उद्देश्य मध्यप्रदेश में उपलब्ध निवेश संभावनाओं को प्रस्तुत करना, औद्योगिक नीतियों की जानकारी देना और संभावित निवेश परियोजनाओं पर चर्चा के माध्यम से नए निवेश को आकर्षित करना है। यहां मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा।
CM Dr Mohan Yadav

CM Dr. Mohan Yadav Invest in MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 22 नवंबर को हैदराबाद में आयोजित उच्च स्तरीय इंटरएक्टिव सेशन में देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से मुलाकात और चर्चा करेंगे।  इस सत्र का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश को देश का अगला बड़ा निवेश गंतव्य बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना है।

सत्र में मुख्यमंत्री निवेशकों को प्रदेश की निवेश-अनुकूल नीतियों, तेज़ गति से विकसित हो रहे औद्योगिक पार्कों, बेहतरीन कनेक्टिविटी, एकल खिड़की प्रणाली और सरल निवेश प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी देंगे। साथ ही सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए शुरू की गई विशेष प्रोत्साहन योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री हैदराबाद में इंटरैक्टिव सेशन में शामिल होंगे

सीएम डॉ. मोहन यादव 22 नवंबर को हैदराबाद स्थित होटल द लीला पैलेस में आयोजित उच्च-स्तरीय इंटरैक्टिव सेशन में उद्योगपतियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद करेंगे। हैदराबाद देश का आईटी हब होने के साथ-साथ फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिज़ाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग, नवीकरणीय ऊर्जा, अंतरिक्ष एवं रक्षा उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में वैश्विक स्तर का केंद्र भी है। वहां आयोजित इस विशेष सत्र के माध्यम से इन क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश के उभरते अवसरों से जोड़ने की कोशिश की जाएगी।

मध्यप्रदेश में निवेश अनुकूल वातावरण की जानकारी साझा करेंगे

इस दौरान विस्तृत प्रेजेंटेशन भी दिया जाएगा जिसमें प्रदेश के विकसित औद्योगिक कॉरिडोर, प्लग-एंड-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स पार्क और विभिन्न सेक्टरों में उपलब्ध विशाल संभावनाओं को दर्शाया जाएगा। सत्र के बाद मुख्यमंत्री उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ वन टू वन चर्चा करेंगे। सरकार द्वारा एमपी में निवेश करने या मौजूदा इकाइयों का विस्तार करने वाली हर कंपनी को पूरा सहयोग, मार्गदर्शन और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उद्योग-अनुकूल नीतियों, पारदर्शी प्रक्रियाओं और विश्वस्तरीय अवसंरचना के कारण मध्यप्रदेश आज देश के सबसे तेज़ी से उभरते निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित हो रहा है। मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है ताकि अधिक से अधिक निवेशक और उद्योगपति यहां आएं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हैदराबाद दौरा इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews