IPS Promotion : मध्यप्रदेश में IPS अधिकारियों की पदोन्नति, यहां देखें लिस्ट

MPpromotion

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में जारी तबादलों (Transfer) के बीच 1988 बैच के दो आईपीएस  (IPS) अधिकारियों को पदोन्नति (Promotion) दी गई है। आज सोमवार को दो आईपीएस (IPS) की पदोन्नति की गई है। इस संबंध में गृह विभाग (Home department) ने आदेश जारी कर दिए है।

यह भी पढ़े… IPS Transfer : मध्यप्रदेश में IPS अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राजीव टंडन को डीजी पदोन्नत करते हुए महानिदेशक लोकायुक्त किया गया है वही सुधीर शाही को पदोन्नत करते हुए महानिदेशक रेल पदस्थ किया गया है। वही अरविंद कुमार को महानिदेशक जेल एवं अजय शर्मा को महानिदेशक आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) बनाया गया है।

बता दे कि हाल ही में  दो सीनियर आईपीएस अफसर (Senior IPS Office) 1984 बैच के संजय चौधरी और 1986 बैच के संजय राणा 31 जनवरी को रिटायर हो गए थे। संजय चौधरी डीजी जेल और संजय राणा डीजी लोकायुक्त के पद पर थे,  जिससे महानिदेशक (DG) के दो पद खाली हो गए थे।इसी के चलते आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और ADG जेल सुधीर शाही को प्रमोट को महानिदेशक के पद पर प्रमोट किया गया है।

यह भी पढ़े… Education Budget 2021 : छात्रों को बजट में क्या मिलीं बड़ी सौगात, एक क्लिक में पढ़े यहां

लोकायुक्त डीजी के अहम पद पर राजीव टंडन को भेजा गया है, जबकि उनकी जगह ईओडब्ल्यू का प्रभार अजय शर्मा को सौंपा गया है। शर्मा अब तक एडीजी पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन(ADG Police Housing Corporation)  थे। इससे पहले अजय शर्मा  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) के  एडीजी लोकायुक्त रह चुके हैं, जबकि राजीव टंडन मुख्यमंत्री के ओएसडी जैसे अहम पद की कमान संभाल चुके हैं।

IPS

IPS

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews