वन्दे भारत एक्सप्रेस में यात्री को परोसे गए पराठे में मिला कॉकरोच, IRCTC सख्त

Vande Bharat Train

RAIL NEWS :  24 जुलाई 2023 को गाड़ी संख्या 20171 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वन्दे भारत एक्सप्रेस के सी-8 कोच में सीट नम्बर-57 पर भोपाल से ग्वालियर तक की यात्रा कर रहे एक यात्री को परोसे गए पराठे में पाए गए कॉकरोच की जानकारी संज्ञान में आते ही गाड़ी में चल रहे आईआरसीटीसी के अधिकारी द्वारा तुरंत यात्री से सम्पर्क किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए यात्री के लिए वैकल्पिक भोजन की व्यवस्था की गई। यात्री त्वरित प्रतिक्रिया से संतुष्ट थे।

दंडात्मक कार्रवाई
आईआरसीटीसी द्वारा ऐसी घटनाओं पर जीरो टॉलरेंस की सख्त चेतावनी के साथ लाइसेंसधारक के खिलाफ उचित दंडात्मक कार्रवाई की गई तथा भोपाल में लाइसेंसधारी की रसोई में भोजन तैयार करने में उचित सावधानी बरतने और कीट नियंत्रण की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने की चेतावनी भी दी गई है। लाइसेंसधारी की रसोई में समय-समय पर जांच की जा रही है। भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो यह सुनिश्चित करने के लिए ऐसी जांचों की आवृत्ति बढ़ाई गई है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews