क्या पुलिस वाहन में प्रचार कर रहे सिंधिया, कांग्रेस ने उठाये सवाल

क्या पुलिस वाहन में प्रचार कर रहे सिंधिया, कांग्रेस ने उठाये सवाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) की 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (By-election) को लेकर भाजपा (BJP) पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतर गई है| ग्वालियर-चम्बल (Gwalior-chambal) की सीटों पर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) की जोड़ी ताबड़तोड़ सभाएं कर रही है| इस बीच कांग्रेस ने सिंधिया पर पुलिस वाहन में बैठकर चुनाव प्रचार करने के आरोप लगाए है| कांग्रेस नेता केके मिश्रा (KK Mishra) ने वाहन की फोटो ट्वीट कर सवाल उठाये हैं|

चुनाव प्रचार के लिए डबरा पहुंचे ज्योतिरतिया सिंधिया जिस कार में सवार रहे, वो कार पुलिस का वाहन बताया जा रहा है| कांग्रेस ने इसको लेकर सवाल उठाये हैं| कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं ग्वालियर चंबल संभाग मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा कि – ‘श्रीअन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी,आप प्रदेश के DGP, ADG हैं, आइजी हैं या डीआइजी डबरा में किस हैसियत से मप्र पुलिस के वाहन में जनसंपर्क कर रहे हैं?? कहा जाता है आपकी शिक्षा तो विदेशों में हुई है?

गौरतलब है कि उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को डबरा विधानसभा क्षेत्र में 166 करोड़ रुपए के विकास कार्यो का भूमिपूजन और शिलान्यास करने पहुंचे। यहां आयोजित विशेष सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ पर जमकर बरसे। उनके साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया में मौजूद रहे| कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि एयर कार्गो हब अगर डबरा में बना, तो डबरा की पहचान प्रदेश ही नहीं, देश ही नहीं बल्कि दुनिया में बनेगी। जहां दुनियाभर के हवाईजहाज की सर्विसिंग होगी। सिंधिया की मांग पर मुख्यमंत्री शिवराज ने एयर कार्गो हब बनाने की बात कही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews