MP में अब नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ और आसान, शिवराज सरकार ने दी ये सुविधा, उपभोक्ताओं को हो रहा लाभ

MP में अब नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ और आसान, शिवराज सरकार ने दी ये सुविधा, उपभोक्ताओं को हो रहा लाभ

MP News :  मप्र में उपभोक्ताओं के लिए अब नवीन बिजली कनेक्शन लेना और आसान हो गया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अब निम्नदाब घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को नये पोर्टल ‘‘सरल संयोजन पोर्टल‘‘ https://saralsanyojan.mpcz.in:8888/home पर विधिवत आवेदन के बाद तत्काल नवीन बिजली कनेक्शन उपलब्ध करा रही है।

10 आवेदकों को 24 घंटे में मिला नया बिजली कनेक्शन 

इस पोर्टल के माध्यम से कंपनी द्वारा अभी तक 10 आवेदकों को समस्त प्रक्रियाएं पूर्ण कर आवश्यक दस्तावेजों सहित नये बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के 24 घंटे के भीतर ही नया बिजली कनेक्शन दिया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से अपूर्ण आवेदन होने की स्थिति में कंपनी द्वारा आवेदक को एसएमएस के माध्यम से आवेदन पूर्ण करने का एक अवसर भी प्रदान किया जा रहा है। उपभोक्ता द्वारा इस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन के बाद उसकी स्थिति को भी देखा जा सकेगा एवं उपभोक्ता को नया कनेक्शन लेने के लिए कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है।

“सरल संयोजन पोर्टल” से उपभोक्ताओं को लाभ 

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि बिजली उपभोक्ताओं को नया बिजली कनेक्शन सुगमता से मिले इसके लिए कंपनी द्वारा नवीन पोर्टल ‘‘सरल संयोजन पोर्टल‘‘ का क्रियान्वयन शुरू कर विधिवत पूर्ण आवेदन पर बहुत ही कम समय में नवीन कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। अब उपभोक्ताओं को नवीन कनेक्शन के आवेदन के लिए सभी जरूरी जानकारी भरने के साथ ही डिमांड नोट का ऑनलाइन भुगतान करने बाद अनुबंध की शर्तें दिखाई देंगी, जिन्हें स्वीकार करने पर पोर्टल में स्वतः ही अनुबंध क्रियान्वित हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि आवेदकों को इस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन के साथ स्वयं का फोटो, पहचान पत्र, स्वामित्व संबंधी दस्तावेज तथा टेस्ट रिपोर्ट आदि अपलोड करना आवश्यक होगा। इस पोर्टल के माध्यम से आवेदक को अपूर्ण आवेदन होने की स्थिति में रिजेक्शन होने पर रजिस्ट्रेशन शुल्क के अतिरिक्त अन्य जमा शुल्क ऑनलाइन माध्यम से खाते में तुरंत दी जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews