
Bhopal News : राजधानी भेापाल के व्यापारिक नगर बैरागढ़ में वन विभाग की टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल, टीम द्वारा बोरवन पार्क में सियारों को पकड़ने और निगरानी रखने के लिए पिंजरे और ट्रैक कैमरे लगा दिए गए हैं। साथ ही, लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बता दें इलाके में सियारों का झुंड देखे जाने के बाद से ही लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसलिए सुबह यहां मॉर्निंग वॉक पर आने वालों की संख्या में काफी कमी आई है।
लगाए गए कैमरे
बता दें कि बुधवार को बोरवन पार्क में सुबह टहलने वालों ने आधा दर्जन से अधिक सियारों का झुंड देखा था। इसके बाद यहां आने वालों में दहशत फैल गई थी। सियारों के मूव्हमेंट की सूचना वन विभाग को दी गई थी। वहीं, शनिवार को वन विभाग टीम एक्शन मोड़ में आई। इसके बाद मौके पर पहुंच कर पूरे बोरवन की सर्चिंग की गई। केवल इतना ही नहीं, सियारों को पकड़ने के लिए और निगरानी के लिए ट्रैक कैमरे भी लगाए गए।
सतर्क रहने की सलाह
ट्रैक टीम का इस मामले को लेकर कहना है कि पिंजरे में आने के बाद 40 किलो मीटर दूर सियारों को जंगल में छोड़ा जाएगा। हालांकि, बारिश के सीजन में सियारों का मीटिंग पीरियड होता है, इसलिए वह चहल-पहल से दूर जंगल में ही रहते हैं। वन विभाग के रक्षक मोहम्मद फराज खान का कहना था कि बोरवन में आने से डरने की नहीं, बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। हमले की आशंका बहुत कम है। सियारों का किसी भी तरह का मूव्हमेंट होने पर धरपकड़ के इंतजाम कर दिए हैं। इसके लिए टीम तत्पर रहेगी।
[dgv_vimeo_video id=”1009202698″]
लोगों में दहशत
वहीं, बोरवन क्लब संतनगर के अध्यक्ष जगदीश आसवानी ने कहा कि जब हम लोग यहां टहल रहे थे, तभी सियारों का झुंड देखा था, जिसकी रिकॉडिंग की भी गई थी। वन विभाग को पूरे मामले की जानकारी दी गई थी। वन विभाग की टीम मामले में अपना काम रही है। लोगों से सतर्क रहने का कहा गया है।
[dgv_vimeo_video id=”1009201892″]
[dgv_vimeo_video id=”1009202343″]
रवि कुमार, भोपाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

